1 जून से फिर पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन, यात्रा करने से पहले जानें सारे नए नियम, lockdown 4 trains will run on track again from June 1 know all new rules before traveling irctc news f | raipur – News in Hindi

रायपुर.  1 जून से शुरू हो रही रेल सेवा से पहले कई बातों का आपको खास ख्याल रखना होगा, क्योंकि रेलवे ने कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के लिए रेल यात्रा में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. अब इन बातों का ध्यान रखना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है. रायपुर (Raipur) रेल मंडल ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था की है. गौरतलब है कि देशभर में भारतीय रेलवे 01जून से 200 (100 जोड़ी ) ट्रेनों को चलाने वाला है. रायपुर रेल मंडल से तीन गाड़िया रायगढ़ -गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस गुजरेगी.

रायपुर रूट से गुजरने वाली गाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित रहेंगी. इन ट्रेनों में सभी श्रेणी के एसी और स्लीपर कोच के साथ जरनल डिब्बे में बैठने के लिए भी आरक्षण होगा. जनरल कोच के लिए सेकंड सिटिंग का आरक्षण किया जा रहा है. वहीं, बिलासपुर और नई दिल्ली के बीच बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस फिलहाल चल रही है. रायपुर रेल मंडल के दुर्ग, भिलाई के पावर हाउस और रायपुर के तिल्दा, नेवरा और भाटापारा स्टेशनों पर 1 जून से यात्री ट्रेन आने के कारण जरूरी बदलाव किए गए हैं.

यात्रियों को अब इन निययों का रखना होगा ध्यान

01 जून से चलने वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को रायपुर स्टेशन पर कम से कम डेढ घण्टे  (90 मिनिट) पहले आना जरूरी होगा.रायपुर स्टेशन में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को बीआरटी बस वाले रास्ते में वाहन को प्रवेश दिया जाएगा.

यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ किसी दूसरे व्यक्ति को रायपुर प्लेटफार्म में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यात्रियों को प्रवेश के लिए सिर्फ गेट नंबर 2 का उपयोग करना होगा. बाहर निकलने के लिए दूसरे गेट का इस्तेमाल करना होगा.

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चिकित्सा और सुरक्षा के मापदण्डों को तय कर यात्रियों को प्लेटफार्म में प्रवेश दिया जाएगा.

गुढ़ियारी तरफ से प्रवेश और निकासी का कोई द्वार नहीं रहेगा.

वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को प्लेटफार्म में एंट्री नहीं दी जाएगी. केवल टिकट वाले यात्री ही प्लेटफार्म में प्रवेश कर सकेंगे.

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में यात्रियों के बैठने की लिए समुचित व्यवस्था की गई है.

सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी. जिन यात्रियों को कोई लक्षण नहीं दिखेंगे उन्हें ही ट्रेन में यात्रा करने की अनुमित होगी.

कोई भी अनारक्षित (यूटीएस) टिकट जारी नहीं किया जाएगा और यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई टिकट जारी नहीं किया जाएगा.

सभी यात्रियों को प्रवेश और यात्रा के दौरान फेस कवर/मास्क पहनना होगा. ट्रेन के अंदर एसी कोच में कोई लिनन, कंबल और पर्दे उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. यात्रियों को अपना कंबल लाने की सलाह दी गई है. कोच के अंदर तापमान नियंत्रित रखा जाएगा.

सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को डाउनलोड और इस्तेमाल करना आवश्यक होगा. यात्रियों को कम सामानों के साथ सफर करने की सलाह दी गई है.

 

ये भी पढ़ें: 

आंखें नम कर गए अजीत जोगी, पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगी अंतिम विदाई 

नारायणपुर कैंप में CAF जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here