जल आपूर्ति बाधित न हों : मंत्री डॉ. मिश्रा


जल आपूर्ति बाधित न हों : मंत्री डॉ. मिश्रा


 


भोपाल : शनिवार, मई 30, 2020, 20:02 IST

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को शहर में जल आपूर्ति सतत बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी भी हालात में पेयजल के लिए परेशानी न हो।

मंत्री डॉ मिश्रा दतिया कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति के संबंध में चर्चा कर रहे थे। डॉ मिश्रा ने निर्देश दिए जलापूर्ति पाइप लाइन के लिकेज दुरुस्त किए जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के समय विद्युत की आपूर्ति बाधित न हो, जिससे शहरवासियों को परेशान न होना पड़े। मंत्री डॉ. मिश्रा ने पार्षदों से भी जल आपूर्ति संबंधी चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहर में एक दिन छोड़कर पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here