छत्तीसगढ़ में 2.63 लाख लोग क्वारेन्टीन, आज मिले 47 नए कोरोना मरीज

52,365 लोग हैं होम क्वारेन्टीन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 263291 लोग क्वारेन्टीन हैं। बावजूद इसके नए क्षेत्रों में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। आज 47 नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में आज 47 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। महासमुंद जिले में 18, जशपुर में 16 और कोरबा जिले में 5 पॉजिटिव पाए गए। रायपुर में 3, बिलासपुर में 2, कांकेर, बालोद और राजनांदगांव में 1-1 मरीज पाया गया।


राज्य में कुल 379 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। आज 11 मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 492 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से 114 ठीक हुए और अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 69152 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनके सेंपल की जांच की गई। इनमें से 67268 सेंपल निगेटिव पाए गए।

राज्य में फिलहाल 52,365 लोग होम क्वारेन्टीन हैं। इनमें यात्री भी शामिल हैं। वहीं 19,243 क्वारेन्टीन सेंटर में 2,10,926 लोग क्वारेन्टीन किए गए हैं।

31 मई का कोरोना बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here