बालोद में मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल | More than a dozen laborers injured by bee attack who worked on MGNREGA in Balod district | balod – News in Hindi

बालोद में मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल

मधुमक्खियों के हमले में मनरेगा मजदूर घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

100 से अधिक मजदुरों के दल पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, इन घायल मजदूरों को संजीवनी-108 एम्बुलेंस (Sanjeevani-108 ambulance) की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डौंडीलोहारा पहुंचाया गया.

बालोद. जनपद के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सिरपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब नाले की सफाई और उसे गहरा करने के कामों में जुटे 100 से अधिक मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला (Bees attack) कर दिया. अचानक हुए इस मधुमक्खियों के हमले में कई मजदूर घायल (worker injured) हो गए जिनमें से तकरीबन एक दर्जन महिला मजदूर हैं. जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है.

मनरेगा कार्य में जुटे थे लेबर, अचानक आई आफत
रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सिरपुर से बगईकोंन्हा के बीच शीतला मंदिर के करीब रोजगार गारंटी के तहत नाला गहरीकरण के काम लगभग 100 से अधिक मजदुरों के दल पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें कई महिला मजदूर बुरी तरह घायल हो गईं. इन घायल मजदूरों को संजीवनी-108 एम्बुलेंस (Sanjeevani-108 ambulance) की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डौंडीलोहारा पहुंचाया गया.

लोहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाई गईं रैमुन बाई साहू, भारती रावटे, तोरण बाई भुआर्य, सुंदरी बाई, सुरेखा, बुधन बाई, उमा बाई, रत्ना बाई, कुंवर बाई, मथुरा बाई ने बातचीत में बताया कि शीतला मंदिर के पास मनरेगा के तहत वो लोग नाला गहरीकरण का कार्य पिछले दो हफ़्तों से कर रहे हैं. रोज की तरह आज भी काम चल रहा था. कार्यस्थल पर लगभग 100 मजदूर कार्य कर रहे थे. अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. रैमुन बाई साहू ने बताया कि उन्होंने खुद अपने शरीर से 17 मधुमक्खी के डंक निकाले हैं. मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों के हमले से कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे. जिसके बाद सूचना पर एम्बुलेंस बुलाई गई.जैसे ही 108 के माध्यम से महिला मजदूरों के दल को लोहारा अस्पताल लाया गया. पूरे अस्पताल परिसर तथा वाहन को भी सेनेटाइज किया गया. बता दें कि एक दिन पूर्व ही डौंडीलोहारा विकासखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं. जिसके बाद से स्थानीय के साथ-साथ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है. फिलहाल मधुमक्खियों के हमलों में घायल मजदूरों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है.

ये भी पढ़ें- Lockdown 5.0: अब घर पर ही लेना होगा स्ट्रीट फूड का मजा, मिलेगा सिर्फ पार्सल

ये भी पढ़ें- अजित जोगी ने एक-दो नहीं, बल्कि 7 बार दिया था मौत को चकमा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बालोद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 1, 2020, 3:45 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here