सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं. (File Photo)
सूबे के काफी महत्वपूर्ण और काफी चर्चित विभाग ईओडब्लू (EOW) में भी बड़ा बदलाव कर दिया गया है. ईओडब्लू के चीफ एडीजी जीपी सिंह को हटा दिया गया है.
अधिकारियों की नई पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है. अभी छत्तीसगढ़ में IPS अरूणदेव गौतम गृह सचिव का जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनके साथ-साथ नेहा चंपावत भी गृह विभाग में जिम्मेदारी संभालेंगी. दरअसल, अभी अरूणदेव गौतम के पास दो बड़े विभाग की जिम्मेदारी है. ऐसे में उनका बोझ हल्का करने के लिए नेहा चंपावत को ये जिम्मेदारी दी जा रही है. नेहा चंपावत 2004 बैच की IPS अफसर हैं. नेहा महासमुंद की एसपी भी रही चुकी हैं.
सरकार ने लिया बड़ा फैसला
वहीं सरगुजा रेंज की डीआईजी का जिम्मा भी नेहा संभाल चुकी हैं. अगस्त 2018 में नेहा को सरगुजा से वापस पीएचक्यू बुलाया गया था. पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन प्रदीप गुप्ता को राज्य सरकार ने डायरेक्टर लोक अभियोजन और राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला अपाइंट किया है. लोक अभियोजन और एफएसएल अभी तक एडीजी ईओडब्लू जीपी सिंह के पास था. जीपी सिंह को सरकार ने हटाकर पीएचक्यू भेज दिया है. इस वजह से ये दोनों पद खाली हुआ. प्रदीप गुप्ता 95 बैच के आईपीएस हैं. बिलासपुर आईजी से लौटने के बाद सरकार ने उन्हें पीएचक्यू में प्रशासन का जिम्मा दिया था, लेकिन अब उन्हें प्रशासन से हटाकर लोक अभियोजन और राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला की जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें:
मल्टीप्लेक्स में बदल जाएगा सीटिंग अरेंजमेंट, मूवी लवर्स के लिए बने ये नए नियम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 1, 2020, 5:59 PM IST

