Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अपने कपड़ों के जरिए अपनी पर्सनैलिटी के बारे में स्ट्रॉन्ग हिंट देती नजर आती हैं। बॉडीकॉन ड्रेसेस से लेकर क्रॉप टॉप जैसी आउटफिट्स उनके कॉन्फिडेंस की झलक देते हैं, तो वहीं ये उनके बोल्ड साइड को भी दिखाते हैं। वैसे कभी-कभी यह स्टारकिड कपड़ों के जरिए ही अपने क्यूट साइड भी शो करती है। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला।
दरअसल, सुहाना के बर्थडे पर उनके फ्रेंड्स से लेकर फैन्स ने विशेज देते हुए थ्रोबैक फोटोज भी शेयर किए थे। इनमें से एक में खान परिवार की लाडली डिजनी कैरेक्टर के प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनी नजर आई थी। यह कैरेक्टर फेमस डिजनी कार्टून ‘अलादीन’ की फीमेल लीड जैसमीन का था, जिसके साथ लिखा था ‘Make A Wish’।
सुहाना का क्यूट लुक
इस क्यूट टी-शर्ट में हाफ स्लीव्स थीं, जिसके एंड में रफल्ड प्लीट्स बनाई गई थीं, जो उसमें डेलिकेट लुक ऐड कर रही थीं। सुहाना ने इस लाइलैक टी-शर्ट को ब्लैक पेंसिल स्कर्ट के साथ मैच किया था। वहीं स्टाइल स्टेटमेंट बढ़ाते हुए उन्होंने हाथों में गोल्ड ब्रेसलेट और वॉच के साथ ही प्लेन रिंग पहनी थी।
सुहाना ने अपने लुक को नैचरल रखते हुए न्यूड मेकअप किया था। वहीं बालों को भी उन्होंने स्ट्रेट रखा था। वैसे तस्वीर में दिख रही सुहाना की क्यूट सी स्माइल इस पूरी आउटफिट की यूएसपी थी। और जहां तक टी-शर्ट पर लिखे कोट की बात है, तो वो दिखाता है कि शाहरुख-गौरी की यह बेटी सपने देखना और पॉजिटिव बने रहना पसंद करती है।
वैसे आप चाहे तो सुहाना के अन्य लुक्स से भी स्टाइल इंस्परेशन ले सकती हैं, जिनमें बोल्ड ऐंड क्यूट का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
Source link

