जवानों ने मौके से हथियार भी बरामद किया है. (सांकेतिक फोटो)
फिलहाल, मुठभेड़ खत्म हो गई है. इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है. साथ ही एक भरमार बंदूक भी मौके से मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा- बीजापुर से ज्वाइंट ऑपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ की पार्टी सर्चिंग पर निकली थी. हुर्रेपाल-बेचापाल के जंगल में जैसे ही जवान पहुंचे पहले से घात लगाए नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है. फिलहाल, मुठभेड़ खत्म हो गई है. इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है. साथ ही एक भरमार बंदूक भी मौके से मिला है. जवानों की टीम जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई है.
नक्सली मौजूदगी की सूचना पर निकली थी टीम
बताया जा रहा है कि जवानों को बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. फिर जवानों की टीम ऑपरेशन के लिए निकली. मिरतुर इलाके में जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ. मारे गए नक्सली का नाम दसरू पुनेम बताया जा रहा है, जिस पर 8 लाख का इनाम था. इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया.माना जा रहा है कि नक्सलियों के कंपनी नंबर 2 के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई. नक्सली के शव के साथ एक भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है. बीजापुर जिले के मिरतुर में नक्सली का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल डीआरजी और एसटीएफ के जवान जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं.
ये भी पढ़ें:
Unlock 1.0: रायपुर की सड़कों पर फिर दौड़ेगी 378 सिटी बस, सरकार ने तय किए सख्त नियम
दिल्ली से लौटे शख्स की छिपाई ट्रैवल हिस्ट्री, रायगढ़ के सरकारी कर्मचारी पर केस दर्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दंतेवाड़ा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 2, 2020, 11:35 AM IST


