दिल्ली हिंसा: IB कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या पर चार्जशीट दाखिल करेगी क्राइम ब्रांच – Delhi violance ib officer ankit sharma murder crime branch will file charge sheet in court

  • क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में कुल 96 गवाह हैं
  • पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को आरोपी बनाया गया

दिल्ली में हुई हिंसा में 2 जून को क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली के जाफराबाद दंगों की इस चार्जशीट में अहम खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि हिंसा के आरोपी वॉट्सएप ग्रुप से एक दूसरे से जुड़े थे. क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपियों के पास से वॉट्सएप चैट भी मिले हैं. क्राइम ब्रांच ने आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में भी अलग चार्जशीट पूरी कर ली है.

क्राइम ब्रांच बुधवार यानी 3 जून को 1 बजे दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. दिल्ली पुलिस तकरीबन 650 पन्नों की चार्जशीट दाखिल करेगी. चार्जशीट के मुताबिक, आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या 10 लोगों ने मिलकर चांद बाग इलाके में की थी.

हत्या में कुख्यात बदमाशों का भी नाम शामिल

हत्या के आरोपियों में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, हलील सलमान, समीर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दयालपुर इलाके के 2 कुख्यात बदमाश नाजिम और कासिम समेत 5 और अन्य आरोपी हैं जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होगी. चार्जशीट में कुल 96 गवाह हैं.

चीन को जवाब देने की तैयारी? फोन कर ट्रंप ने PM मोदी को दिया G-7 का न्योता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित शर्मा की बॉडी पर कुल 51 चोट के निशान थे. इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी है. सलमान के मोबाइल की वॉयस कॉल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटरसेप्ट भी किया था. पुलिस के पास ये एक अहम सबूत है, जिसके फॉरेंसिक जांच में अंकित की हत्या के आरोपियों का खुलासा भी हुआ है.

भारत-चीन में तकरार जारी, नई सैटेलाइट इमेज से घुसपैठ पर खड़े हो रहे सवाल

चार्जशीट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी का पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन 25 फरवरी को हुई चांद बाग की हिंसा में शामिल था और उसी हिंसा को भड़काने का काम कर रहा था. जिसके चलते अंकित शर्मा को मौत के घाट उतारा गया था इसलिए चार्जशीट में ताहिर को भी आरोपी बनाया गया है, फिलहाल अंकित हत्याकांड के सभी आरोपी जेल में हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here