वॉशिंगटन: अफ्रीकी-अमेरिकन जॉर्ज फ्लायड (George Floyd) को हिरासत में लेने के दौरान हुई मौत से अमेरिका के कई शहरों में दंगे-प्रदर्शन हो रहे हैं. इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Trump) ने टिप्पणी की है.
ट्रम्प ने कहा कि उनके प्रशासन ने “अब्राहम लिंकन के बाद से किसी भी राष्ट्रपति की तुलना में अश्वेत (Blacks) समुदाय के लिए ज्यादा काम किया है.”
अमेरिकी राष्ट्रपति नवंबर में होने वाले आगामी चुनावों में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. उन्होंने अपने कामों का हवाला देते हुए कहा, “साढे तीन साल में, मैंने अश्वेत समुदाय के लिए, जो बिडेन के 43 साल की तुलना में ज्यादा काम किया है.”
ट्रम्प ने कहा कि जो बिडेन को याद भी नहीं है. मैंने अश्वेत अमेरिकियों के लिए अधिक काम किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, “अपॉरच्युनिटी, एचबीसीयू के लिए गारंटी फंड, स्कूल को लेकर पसंद, आपराधिक न्याय सुधार, सबसे कम अश्वेत बेरोजगारी, गरीबी, और अपराध दर कम करने के लिए काम किए.”
“एक और रिपब्लिकन राष्ट्रपति दिवंगत, महान, अब्राहम लिंकन ने ही अश्वेतों के लिए इतने काम किए थे उसके बाद मैंने किए…. और डेमोक्रेट्स जानते हैं कि वे इसके करीब भी नहीं हैं, और इसलिए फेक न्यूज है.”
“लेकिन डेमोक्रेट्स इसे लिखने या कहने से इनकार करते हैं क्योंकि वे स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट हैं!”
In 3 1/2 years, I’ve done much more for our Black population than Joe Biden has done in 43 years. Actually, he set them back big time with his Crime Bill, which he doesn’t even remember. I’ve done more for Black Americans, in fact, than any President in U.S. history, with…
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 3, 2020
व्हाइट हाउस के सामने भी विरोध प्रदर्शन हुआ, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस छोड़ी.
जॉर्ज फ्यायड की हत्या के बाद से 30 से अधिक अमेरिकी शहरों में विरोध प्रदर्शन हुआ. इस पर ट्रम्प ने कहा कि वह “अशांति फैलने से रोकने के लिए हजारों हथियारबंद सैनिक भेज रहे हैं.”

