छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत हो गई है. (Demo Pic)
महिला की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया था. टेस्ट रिपोर्ट में अब महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल में कोरोना से दूसरे मौत की पुष्टि की है.
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहले मौत 29 मार्च को रिकॉड की गई थी. रायपुर के बीरगांव इलाके के 37 साल के युवक की मौत कोविड-19 संक्रमण की वजह से हुई. जानकारी के मुताबिक पेट दर्ज और सांस की तकलीफ के बाद युवक को राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. पहले मामले के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता भी जताई थी.
एक दिन में 34 नए मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. बुधवार को 6 जिलों से 34 नए मरीज मिले हैं. नए केस के बाद अब सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 627 हो गई हैं, तो वहीं एक्टिव केस 455 हो गई है. बता दें कि बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, बलरामपुर 1, कवर्धा 1, मुंगेली 1 और बिलासपुर से 1 नया मामला सामने आया है.स्वास्थ्य विभाग ने एक ट्वीट किया है
आज कुल 34 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 40 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 456 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/hYy9FN6E10
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 3, 2020
40 मरीज हुए डिस्चार्ज
कोरोना के मात देने के मामले में छत्तीसगढ़ ने रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार को 40 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. अलग-अलग अस्पतालों से मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली से 17, कांकेर से 6, जांजगीर से 2, अंबिकापुर से 3, कोरिया से 2, बिलासपुर से 4 और रायगढ़ से 6 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं. प्रदेश में अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या 170 हो गई है.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में Corona संक्रमण से पहली मौत, 37 साल के शख्स ने दम तोड़ा
Chhattisgarh Weather Update: 15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 4, 2020, 8:30 AM IST

