लालू प्रसाद यादव की 6 साल पहले गुरुग्राम में चोरी हुई कार अरुणाचल प्रदेश से बरामद – Lalu prasad yadav rashtriya janata dal toyota fortuner recovered arunachal pradesh bihar

  • लालू प्रसाद यादव की कार बरामद
  • साल 2014 में चोरी हुई थी कार

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कार को अरुणाचल प्रदेश से बरामद किया गया है. लालू प्रसाद यादव की ये कार साल 2014 में चोरी हो गई थी.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नीतीश की अगुवाई में लड़ेगी बिहार चुनाव, महागठबंधन में तेजस्वी पर रार

अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने छह साल पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिजनों से चोरी की गई एक एसयूवी को जब्त किया है. राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार पुलिस को अब मिल गई है. पुलिस ने लालू प्रसाद यादव की इस कार को चोरी के 6 साल बाद अरुणाचल प्रदेश से बरामद किया है.

यह भी पढ़ें: नीतीश पर लालू का वार, ‘15 साल की पंक्चर सरकार, बर्बाद कर दिया पूरा बिहार’

कैपिटल कॉम्प्लेक्स के एसपी टुमे एमो ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जरिए 26 वाहनों को सीज किया गया था. इन गाड़ियों में लालू प्रसाद यादव से जुड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी भी शामिल थी. अरुणाचल के एक निवासी से लालू प्रसाद यादव की इस कार को जब्त किया गया है.

साल 2014 में हुई थी चोरी

दरअसल, लालू प्रसाद यादव की यह कार साल 2014 में चोरी हो गई थी. साल 2014 में हरियाणा के गुरुग्राम में आईपीसी की धारा 392/397 और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था. हालांकि इसके बाद पूरे भारत में इस कार को कई लोगों को बेचा गया है.

अस्पताल में हैं भर्ती

बता दें कि चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स में भर्ती हैं. लालू प्रसाद यादव मधुमेह और दिल की बीमारी से ग्रसित हैं. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव की किडनी भी ठीक से काम नहीं करती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here