actress kurta look: बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस की पहली पसंद है चिकनकारी कुर्ता, ऐश्वर्या से लेकर करीना तक आती हैं इसमें नजर – bollywood actresses love for chikankari kurta

बॉलिवुड हसीनाएं वैसे तो ज्यादातर ग्लैमरस लुक्स में ही नजर आती हैं, लेकिन जब बात स्टाइल के साथ ही कंफर्ट की हो, तो वो ट्रडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसमें उन्हें सबसे ज्यादा चिकनकारी के कुर्ते पसंद आते हैं, जो सिंपल होते हुए भी प्रिटी लुक देते हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

गर्मियों के सीजन में हर कोई ऐसे कपड़े पहनना पसंद करता है, जो कंफर्ट के साथ ही बॉडी को कूल रखने में मदद करें। लड़कियों के पास इसमें काफी ज्यादा ऑप्शन होते हैं, जिनमें सल्वार-सूट भी शामिल हैं। बीटाउन की हसीनाएं भी अक्सर हीट को बीट करने के लिए कुर्तों में देखी जाती हैं। इनमें सबसे ज्यादा चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते शामिल होते हैं, जो सिंपल होने के बावजूद काफी खूबसूरत नजर आते हैं। यही तो वजह है कि ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर तक इस वर्क वाले कुर्तों में नजर आती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन को कॉटन के कुर्ते काफी पसंद आते हैं। खासतौर से उन्हें वाइट सूट में काफी ज्यादा स्पॉट किया जाता है। इनमें से कई चिकनकारी वर्क वाले हैं, जिनके साथ ऐश सिंपल जूतियां और नो जूलरी लुक रखना पसंद करती हैं।

NBT

ऐश्वर्या को पसंद चिकनकारी कुर्ता

करीना कपूर के पास वैसे तो चिकनकारी वाले काफी कुर्ते हैं, लेकिन होली के मौके पर उन्होंने जो चिकनकारी वर्क वाला सफेद कुर्ता और उसके साथ मैचिंग प्लाजो पहना था, उसे हर लड़की अपनी वॉरड्रोब में शामिल करना चाहेगी।

NBT

करीना का चिकनकारी वर्क सूट

चिकनकारी वाले सूट गर्मियों के लिए परफेक्ट होते हैं, क्योंकि इन्हें ज्यादातर कॉटन, मस्लिन और लिनन पर बनाया जाता है। ये सभी फैब्रिक गर्मियों के लिहाज से अच्छी चॉइस माने जाते हैं।

NBT

दीपिका और सोनम

इस वर्क में पहले जहां स्ट्रेटकट कुर्ते ही आते थे, वहीं अब तो इसे अनारकली से लेकर ऐंकल लेंथ कुर्तों तक में देखा जाता है। वहीं ब्लिंग एलिमेंट ऐड करने के लिए इसके साथ ज्यादातर सीक्वंस वर्क किया जाता है।

NBT

कृति सैनन

इस तरह के कुर्तों में ऐक्ट्रेसेस ज्यादातर ढीली फिटिंग पसंद करती हैं। खास बात तो यह है कि चिकनकारी वर्क के ये कुर्तों ढीले होने पर भी बहुत अच्छा लुक देते हैं।

NBT

जाह्नवी कपूर

इन कुर्तों में कलर और शेड्स को लेकर भी काफी वरायटी होती है, जिससे आप अपना फेवरिट कलर चुन सकती हैं और उसे प्लाजो, लेगिंग्स, चूड़ीदार या जींस के साथ कैरी कर सकती हैं।

NBT

सारा अली खान

Web Title bollywood actresses love for chikankari kurta(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here