नीतीश की CM उम्मीदवारी पर एलजेपी में भ्रम? चिराग के ट्वीट से उठे सवाल – Confusion in ljp over nitish kumar cm candidature of nda in assembly election as chirag paswan tweets

  • चिराग के ट्वीट में नीतीश पर स्पष्ट राय नहीं
  • बीजेपी नीतीश के नाम पर लगा चुकी है मुहर

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नीतीश कुमार होंगे, यह बात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. यह बात लगभग 6 महीने पहले बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं. इसके बावजूद एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को नीतीश कुमार की उम्मीदवारी पर कोई साफ राय नहीं है.

चिराग पासवान ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा कि बिहार चुनाव में एनडीए का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा, यह फैसला गठबंधन के सबसे बड़े दल बीजेपी को करना है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब अमित शाह ने 6 महीने पहले ही नीतीश कुमार को एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया था, तो फिर चिराग पासवान के इस ट्वीट के क्या मायने हैं?

ये भी पढ़ें: बीजेपी नीतीश की अगुवाई में लड़ेगी बिहार चुनाव, महागठबंधन में तेजस्वी पर रार

चिराग पासवान ने ट्वीट में लिखा, “बिहार चुनाव में एनडीए का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा यह फैसला गठबंधन में सबसे बड़े दल बीजेपी को करना है. बिहार और गठबंधन के हित में जो भी फैसला बीजेपी लेगी, लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरीके से उस फैसले का समर्थन करेगी.” चिराग पासवान के इस ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में बीजेपी की चुनावी तैयारी शुरू, अमित शाह कल करेंगे पहली वर्चुअल रैली

चिराग पासवान के ट्वीट से पैदा हुए भ्रम की स्थिति को साफ करने के लिए उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी सामने आए. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के सुप्रीम कमांडर हैं. सुशील मोदी ने कहा, “अमित शाह और जेपी नड्डा ने दर्जनों बार दोहराया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं. युद्ध के बीच में कमांडर नहीं बदला जाता है. नीतीश कुमार आज से नहीं बल्कि पिछले 15-20 वर्षों से एनडीए के कमांडर है.”

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here