लॉकडाउन के बीच रायपुर पुलिस की बेरहमी के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Lockdown के बीच छत्तीसगढ़ के पुलिसवालों की ‘गुंडागर्दी’ के कई Video वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में मां के सामने ही उसके बेटे को बहुत बुरी तरह से पीटा गया. इस मामले में खुद एसएसपी (SSP) ने संज्ञान लिया है.
बता दें कि रविवार की सुबह एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की बीरगांव में मौत हो गई थी. वह व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही बिहार से लौटा था और उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. जहां से 14 दिनों का क्वारंटाइन पूरा करने के बाद वह घर आ गया था. लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ रही थी जिसके कारण उसके कोरोना के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट नहीं आई थी.
टीआई ने लोगों को बेरहमी से पीटा
लेकिन रविवार की सुबह अचानक घर के सामने बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई. उसके बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी, क्योंकि वह व्यक्ति कोरोना का संदिग्ध मरीज था. एहतियातन लोगों को वहां से हटने के लिए कहा जा रहा था. लेकिन लोगों के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठियां चल दी. लाठियां भांजने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें उरला टीआई बहुत बेदर्दी से लोगों को पीटते हुए दिख रहे हैं.
मां के सामने बेटे को पीटा
एक दो नहीं बल्कि कई वीडियो हैं जिनमें से एक वीडियो में मां के सामने ही उसके बेटे को बहुत बुरी तरह से पीटा गया. यही वजह है कि इस मामले में खुद एसएसपी ने संज्ञान लिया है. एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि उरला टीआई के खिलाफ में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल को दी गई है. मामले की जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री! 4 से 5 दिन का इंतजार, फिर झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ः पुलिस का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला तो सील हुआ थाना, 63 की हुई जांच
First published: June 8, 2020, 3:59 PM IST

