Terrorists killed sarpanch in Anantnag in Jammu and Kashmir – जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सरपंच की हत्या की

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सरपंच की हत्या की

प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सोमवार को कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने शाम छह बजे अनंतनाग जिले के लारकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडित की उनके गांव में हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पंडित को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंडित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here