कृषि मंत्री ने किसानों को दी बधाई


कृषि मंत्री ने किसानों को दी बधाई


 


भोपाल : सोमवार, जून 8, 2020, 21:31 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि किसानों के कठोर परिश्रम से आज हमारा प्रदेश देश में गेहूँ के उपार्जन में पहले नम्बर पर आ गया है। उन्होंने बताया कि किसानों ने इस वर्ष विपुल मात्रा में गेहूँ का उत्पादन किया है। प्रदेश सरकार ने गेहूँ का 128 लाख मीट्रिक टन से अधिक का रिकार्ड तोड़ उपार्जन कर देश में पहला स्थान पाया है। अब तक गेहूँ उपार्जन में प्रथम स्थान पर पंजाब रहता आया है।

कृषि मंत्री ने प्रदेश के समस्त किसान और गेहूँ उपार्जन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की टीम को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिये बधाई दी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसानों के परिश्रम से मध्यप्रदेश सरकार को लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने विश्वास जताया है कि भविष्य में भी प्रदेश के किसान इसी प्रकार से प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here