Coronavirus India Updates Coronavirus Update 09 June Lockdown COVID-19 New Cases today tuesday – Coronavirus India Updates: त्रिपुरा में 30 स्थानों की पहचान कंटेनमेंट जोन के तौर पर की गई

Coronavirus India Updates: त्रिपुरा में 30 स्थानों की पहचान कंटेनमेंट जोन के तौर पर की गई

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus Cases in India Updates: देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 9,983 नये मामले सामने आने के बाद देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 271 और मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 7200 हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला पांचवां देश है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,25,381 है, जबकि 1,24,094 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं. एक मरीज देश से बाहर जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस प्रकार, अब तक लगभग 48.36 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं.’ पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

Coronavirus Cases in India Updates in Hindi :

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 104 नए मामले दर्ज

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 104 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कोविड मामलों की संख्या 1197 हो गई है. 

त्रिपुरा में 30 स्थानों की पहचान कंटेनमेंट जोन के तौर पर की गई
त्रिपुरा में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही राज्य सरकार ने 30 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here