Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए बन रहा माहौल, आज कई जगह हो सकती है बारिश | weather-news-update-light-to-moderate-rain-in-some-districts-imdforecast-monsoon-alert | raipur – News in Hindi

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए बन रहा माहौल, आज कई जगह हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना. (प्रतीकात्मक फोटो)

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कई स्थानों पर आज गरज के साथ बारिश का अनुमान है. वहीं कई जगह आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट किया है.

रायपुर. मानसून के आने से पहले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज हल्की बारिश (Rain) हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरे का असर, राज्य के विभिन्न इलाकों पर पड़ सकता है. इसकी वजह से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान (Rain Forecast) है. इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. विभाग ने बताया कि प्रदेश में कई स्थानों पर आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. वहीं कई जगह आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी विभाग ने अलर्ट किया है.

मानसून के लिए अनुकूल स्थिति

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर बांग्लादेश से अंदरूनी ओडिशा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवातीय घेरा बन रहा है. यह पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक स्थित है. इसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटे में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आ सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे के भीतर मानसून के लिए और भी बेहतर माहौल बनता दिख रहा है.

किसानों का साथ देगा मौसममौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश को लेकर अभी तक जो हालात दिख रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि मौसम इस बार किसानों का साथ देगा. समय पर बुआई और खेती के लिए अनुकूल मौसम रहेगा. किसान अब खेतों की ओर रुख कर रहे हैं. जुताई-बुआई से पहले खेतों की सफाई और बिगड़े खेतों को सुधारने के काम में तेजी आ गई है.

कहां पहुंचा मानसून

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून अभी मध्य अरब सागर के कुछ भाग, गोवा, कोंकण और कर्नाटक के कुछ भाग, रायलसीमा, तमिलनाडु के बचे शेष हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में है. संभावन है कि छत्तीसगढ़ में इस बार समय पर बारिश होगी. आगामी 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होनें की भी संभावना है.

 

ये भी पढ़ें-

Lockdown में रायपुर पुलिस की गुंडागर्दी, मां के सामने बेटे को पीटा,देखें Video

खुलासाः नक्सलियों को गोला-बारूद सप्लाई करने वाला निकला ASI और हेड कॉन्स्टेबल



First published: June 9, 2020, 10:01 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here