sonam kapoor fitness: Weight Loss: कभी 86 Kg बढ़ गया था सोनम कपूर का वजन, अब गरम पानी पीकर करती हैं फिगर मेंटेन – sonam kapoor weight loss diet plan fitness workout routine

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Weight Loss: कभी 86 Kg बढ़ गया था सोनम कपूर का वजन, अब गरम पानी पीकर करती हैं फिगर मेंटेनसोनम कपूर आहूजा बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने फैशन और ग्लैमरस लुक के कारण वह हमेशा छायी रहती हैं। सिर्फ यही नहीं, अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखने के कारण भी वह सुर्खियों में रहती हैं।

हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यह खूबसूरत अभिनेत्री कभी मोटापे का शिकार रह चुकी है। जी हां, सोनम कपूर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से पीड़ित थीं, जिसके कारण फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। 19 साल की उम्र में सोनम का वजन लगभग 86 किलो था।

​सोनम कपूर की वेट लॉस जर्नी

NBT

सोनम कपूर को जब सावरिया फिल्म का ऑफर मिला, तब उन्होंने वजन घटाने का फैसला किया। उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रिक डाइट प्लान फॉलो करके लगभग दो सालों में 35 किलो वजन कम किया। उनकी वेट लॉस जर्नी अभी भी कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

​कथक

NBT

अपने पॉश्चर और स्टेबिलिटी को सुधारने के लिए सोनम ने कथक करना शुरू किया। वह बताती हैं कि कथक से अतिरिक्त कैलोरी बर्न होने के साथ ही बॉडी टोन होने में काफी मदद मिली।

​कार्डियो

NBT

यह खूबसूरत एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन भी फॉलो करती हैं। जिसमें वेट ट्रेनिंग से लेकर पाइलेट शामिल है। इसके अलावा वह हेल्दी और फिट रहने के लिए स्विमिंग, डांसिंग के साथ ही स्क्वैश भी खेलती हैं। वह रोजाना 30 मिनट तक कार्डियो करती हैं।

जंक फूड से किया परहेज

NBT

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने सबसे पहले जंक फूड खाने से पूरी तरह परहेज किया। इसके साथ ही उन्होंने फ्राइड फूड आयटम, चॉकलेट और आइसक्रीम खाना भी छोड़ दिया। वह इसका पूरा क्रेडिट अपनी मां को देती हैं।

​पावर योगा

NBT

अपनी बॉडी शेप सुधारने के लिए सोनम ने अपनी रूटीन में योगा और वर्कआउट को शामिल किया। इसके साथ ही उन्होंने पावर योगा में भी अपना हाथ आजमाया। इससे वजन घटाने में उन्हें काफी मदद मिली।

​​सोनम कपूर का डाइट प्लान

NBT

वजन घटाने के लिए सोनम कपूर ने तले-भूने फूड्स और मीठी चीजों को खाना बंद कर दिया। भूख से बचने के लिए सोनम ने हर दो घंटे पर नट्स, सेब और ड्राई फ्रूट्स खाना शुरू किया। वह अपनी डाइट में अधिक प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन शामिल करती हैं।

  • डिटॉक्‍स वॉटर: सोनम एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से अपने दिन की शुरूआत करती हैं।
  • ब्रेकफास्ट: ओटमील और फल।
  • पोस्ट-वर्कआउट स्नैक: ब्राउन ब्रेड के साथ अंडे का सफेद हिस्सा।
  • ब्रेकफास्ट और लंच के बीच: प्रोटीन शेक के साथ जूस।
  • लंच: एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, एक रागी की रोटी, सलाद और एक टुकड़ा चिकन या मछली।
  • शाम का स्नैक्स: हाई-फाइबर क्रैकर्स, चिकन कोल्ड कट या अंडे की सफेदी के साथ।
  • डिनर: सूप, सलाद और चिकन या मछली का एक टुकड़ा।

सोनम कपूर से अपनी लाइफ स्टाइल और खाने-पीने की आदतों में बदलाव करके अपना वजन घटा लिया। यदि आप भी मोटापे से परेशान हैं तो सोनम की वेट लॉस जर्नी से प्रेरणा ले सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here