Coronavirus India Updates Coronavirus Update 10 June Lockdown COVID-19 New Cases today wednesday – Coronavirus India Updates:असम में कोरोना के 215 नए मामले ,कुल संख्या 3,050 पहुंची

Coronavirus India Updates:असम में कोरोना के 215 नए मामले ,कुल संख्या 3,050 पहुंची

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus Cases in India Updates: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 9,987 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई. वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 266 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 7,466 तक पहुंच गई. जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत पांचवां देश बन गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,29,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है. मंत्रालय ने बताया, ‘अब तक 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं.’ कुल संक्रमितों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं.

Coronavirus Cases in India Updates in Hindi :

उत्तराखंड में कोविड के 49 नए मामले दर्ज

उत्तराखंड में कोविड के 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या 1537 हो गई है. 

झारखंड में कोरोना के 86 नए मामले सामने आए हैं

झारखंड में कोरोना के 86 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1416 हो गई है.  

असम में कोरोना के 215 नए मामले ,कुल संख्या 3,050 पहुंची

असम में कोरोना के 215 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,050 पहुंच गई है. एक्टिव मामलों की बात की जाए तो ये 1,945 हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here