Weather Forecast Today Live: दिल्ली-राजस्थान में बढ़ा तापमान, आज इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश – Weather forecast today 10 june 2020 live updates rain alert in andhra pradesh thunderstorm delhi weather monsoon updates lbs

  • बिहार-झारखंड में बारिश की संभावना
  • दिल्ली में भी हो सकती है वर्षा

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अनुमान के मुताबिक मंगलवार को तापमान में वृद्धि देखी गई. अच्छी खबर ये है कि इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

विभाग ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है.’ इसका असर कई राज्यों पर पड़ेगा. परिणाम स्वरूप 10 जून यानी आज से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और ये 13 जून तक जारी रह सकता है.

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की बूंदें पड़ सकती हैं. मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया. सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 38 से 86 के बीच रहा.

हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है. अधिकतर भागों में तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा. मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

कई राज्यों में बढ़ सकता है पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया. राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here