एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। हाल ही में, हमने इस जोड़े की कुछ तस्वीरें देखीं, जब उन्होंने पहली बार एक साथ रैंप वॉक करके सभी का दिल जीत लिया था।
Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों कभी भी अपने फैंस को कपल्स गोल्स देने में असफल नहीं होते। रेड कारपेट इवेंट्स पर अपने स्टाइलिश अवतारों के साथ वाहवाही लूटनी हो या फिर अपनी रोजमर्रा की ड्रेसिंग के साथ लोगों के दिलों को जीतना हो, शाहिद और मीरा इस बात को अच्छे से जानते हैं कि कैसे सुर्खियों में बने रहना है।
हालांकि वो बात अलग है कि जब शाहिद ने मीरा के साथ शादी करने का फैसला किया तो सभी के मन में केवल एक ही सवाल था क्या मीरा बी-टाउन के गैल्मर में फिट हो पाएंगी या नहीं? लेकिन मीरा ने अपनी पब्लिक अपीरन्स से इस बात को साबित कर दिया कि उनके आगे अच्छे-अच्छों का टिक पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि ना मुमकिन हैं। जी हां, जब फैशन की बात आती है तो मीरा राजपूत कपूर कभी भी अपनी स्टाइलिंग से हमें निराश नहीं करतीं। डिजाइनर स्लिंग बैग से लेकर हैंड टोट्स तक, क्रिश्चियन लुबोटिन, चैनल से लेकर फेंडी तक के फुटवियर के साथ वह अपने लुक्स को इंजेक्ट करना पसंद करती हैं। … तो इस वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन को बदलनी पड़ी अपने मंगलसूत्र की डोरी

हाल ही में, हमने इस जोड़े की कुछ पुरानी तस्वीरें देखीं, जब उन्होंने पहली बार एक साथ रैंप पर वॉक करके सभी का दिल जीत लिया था। लैक्मे फैशन वीक में डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के लिए एक साथ रैंप पर उतरे शाहिद और मीरा उस समय आकर्षण का केंद्र बन गए जब दोनों हाथों में हाथ डाल एक-दूसरे के लुक को कम्पलीट करते नजर आए। ये पहला मौका था जब मीरा राजपूत पब्लिक के सामने इतने स्टाइलिश अवतार में नजर आई थीं। अनीता डोंगरे के लिए शाहिद कपूर कई बार शोस्टॉपर रहे हैं, लेकिन मीरा का इतने बड़े इवेंट में शोस्टॉपर बनना सभी के लिए हैरान करने वाला था।


कपल के ओवरऑल लुक की बात करें तो शाहिद इस दौरान वाइट बंदगला शेरवानी के साथ ब्राउन लेदर शूज में नजर आए तो वहीं मीरा वाइट प्रिंट लहंगे के साथ सटल मेकअप, गोल्डन पर्ल चोकर, स्टड्स और बालों को सॉफ्ट कर्ल में बांधे हुए दिखाई दीं। यही नहीं, रैंप पर एक पल ऐसा भी आया जब शाहिद अपनी खूबसूरत पत्नी के लिए सभी के सामने अपना प्यार जाहिर करने से भी नहीं चूके। कपल ने फर्स्ट टाइम रैंप अपीरन्स से इस बात को साबित कर दिया कि स्टाइल के मामले में वह भी किसी से कम नहीं हैं। जब प्रियंका और निक के रोका सेरेमनी पर परिणीति चोपड़ा पहनकर पहुंचीं पुराने कपड़े, तो हर कोई रह गया हैरान


आपको बता दें कि अनीता डोंगरे मीरा राजपूत कपूर की सबसे पसंदीदा डिजाइनरों में से एक हैं। जब भी एथनिक वियर को पहनने की बात आती है तो मीरा उनके डिज़ाइन किए गए सिल्हूट्स को पहनना ही पसंद करती हैं। वैसे, अब आप हमें बताएं आपको मीरा राजपूत और शाहिद कपूर का यह अंदाज कितना पसंद आया।
रेकमेंडेड खबरें
सोशल डिस-डांसिंग: नीदरलैंड्स के नाइट क्लब में सोशल डिस्टेंसि..
Adv: होम और किचन अप्लायंस पर बड़ी छूट
10 जून: जब भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
दो स्क्रीन साइज में आएंगे OnePlus के नए स्मार्ट TV, 15 हजार ..
12 साल की उम्र से हस्तमैथुन कर रहा हूं, अब मेरा लिंग बच्चे ज..
मैं अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकता हूं?
सेक्स के दौरान कौन शक्तिशाली होता है, पुरुष या महिला?
HP Board 10th toppers 2020: टॉप 10 में 23 लड़कियां, यह रही ट..
HP Board 10th Result 2020: रिजल्ट जारी, 68.11% स्टूडेंट्स सफ..
UPPSC PCS समेत कई परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, जानें कब हो..
कहीं मिस तो नहीं कर दिए नए गाने, अभी सुनें
पटना से फर्राटा भरते हुए जा सकेंगे दक्षिण बिहार, गंगा पर बने..
यूपी में सख्त गोहत्या-गोतस्करी अध्यादेश: गायों का करना होगा ..
पत्नी से डॉ जोशी, ‘सैनिक मैदान नहीं छोड़ता है’, कोरोना से लड..
यूपी के 1500 मजदूर पहली बार हवाई जहाज से करेंगे सफर, बिग बी ..
Source link

