तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर, बचाव टीम मौके पर – Tamil nadu pudukkottai helicopter crashes rescue operation

  • पुदुकोट्टई जिले में हुआ हादसा
  • किसी की मौत की खबर नहीं

तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. यह घटना पुदुकोट्टई जिले के एक गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक अचानक हेलिकॉप्टर क्रैश होकर एक खेत में गिर गया. खेत में आग की लपटें उठने से पता चला कि एक विमान क्रैश होकर गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंच गई.

इसके साथ ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई है. हालांकि हादसे में अभी तक किसी की मौत होने की सूचना नहीं है. मौके पर पहुंची टीम दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे का कारण भी पता लगा रही है., लेकिन हादसा कैसे हुआ और हेलिकॉप्टर किसका था? ये जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है.

इससे पहले ओडिशा के ढेंकनाल में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था. इस हादसे में महिला ट्रेनी पायलट और उसके ट्रेनर की मौत हो गई थी. रिपोर्टों के अनुसार, बिरसाला में स्थित सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान (जीएटीआई) से ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था.

टेकऑफ करने के तुरंत बाद ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया और एयरक्राफ्ट में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हालांकि, अभी विमान क्रैश के कारण पता नहीं चल पाया है. घटना की जांच शुरू हो गई थी और पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि हादसा टेक्निकल दिक्कत के कारण हुआ या मौसम की खराबी की वजह से.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here