PMPL South Asia 2020 – फाइनल्स के पहले मैच में जीते Orange Rock – Pmpl south asia 2020 finals week 4 day 1 match 1 orange rock wins ttec

PMPL South Asia 2020 Finals – आज चौथा हफ्ता है, यानी फाइनल्स की शुरुआत हो चुकी है. आज का पहला मैच इरैंगल में खेला गया. इस मैच में लीडरबोर्ड की टॉप टीम -Orange Rock ने शानदार जीत हासिल की है. इस टीम ने आखिर में Umumba को हराया.

इस मैच के आखिरी राउंड में TSM Entity, Orange Rock और Umumba की टीमें बची थीं, लेकिन पहले TSM Entity बाहर हो गई और Orange Rock के साथ Umumba की कांटे की टक्कर रही है.

इस मैच में Orange Rock के Mavi को मिला MVP – इन्होंने इस मैच में 5 किल्स किए हैं और आखिरी तक सर्वाइव किया है.

इस मैच के प्वाइंट्स की बात करें तो Orange Rock नंबर-1 पर रहे हैं. इन्होंने 11 किल्स के साथ 31 प्वाइंट्स पाएं हैं. दूसरे नंबर पर Umumba की टीम है, इस टीम ने भी 11 किल्स पाए हैं, लेकिन इन्हें 19 प्वाइंट्स ही मिले हैं.

तीसरे नंबर पर Elementrix की टीम रही है, जबकि चौथे नंबर पर 3 किल्स के साथ TSM Enity रही है.

ये पूल प्राइज

इस लीग में में भारत की टॉप टीमों सहित बांग्लादेश और नेपाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं. फाइनल प्राइज पूल की बात करें तो इस टूर्नामेंट के लिए टोटल 138,500 (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) का प्राइज है.

इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज में टोटल पूल प्राइज $61,500 (लगभग 46 लाख रुपये) का प्राइज रखा गया है. लीग और फाइनल के प्राइज को मिल कर इस टूर्नामेंट की टोटल प्राइज मनी लगभग 1.51 करोड़ रुपये की हो जाती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here