कश्मीर में आतंकियों पर डबल अटैक, पुलवामा और कुलगाम में मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर – Encounter between terrorists and security forces in pulwama and kulgam jammu and kashmir

  • कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
  • पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आंतवादियों को मार गिराया है. कुलगाम जिले के निपोरा में इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू हुई. जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

वहीं, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुल बाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. विशिष्ट इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने गांव में घेराबंदी की.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में शक होने पर उन्हें पकड़ लिया, जहां आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. गुलाब बाग क्षेत्र में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी है.

उधर, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार सीमा पार से फायरिंग कर रहा है और गोले दाग रहा है. शुक्रवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ, बारामूला और रजौरी में सीजफायर का उल्लंघन किया और मोर्टार दागे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को LoC से सटे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर, कस्बा और किरनी सेक्टर में कई बार गोलाबारी की है. भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की है. पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया है.

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. इससे पहले गुरुवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था. इसके जवाब में भारतीय सेना ने PoK में पाकिस्तानी सेना की 10 चौकियों को तबाह कर दिया था.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here