Bihar: Prashant Kishor attacks on CM nitish Kumar Over Coronavirus – प्रशांत किशोर के निशाने पर CM नीतीश कुमार

प्रशांत किशोर के निशाने पर CM नीतीश कुमार- कोरोना के बजाये चुनाव पर चर्चा में लगी बिहार सरकार

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

पटना:

कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी के साथ बिहार (Bihar) में जुबानी जंग का दौर भी तेज हो चला है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना के बजाये चुनाव पर चर्चा करने में लगी हुई. हालांकि, राज्य सरकार का कहना है कि वह टेस्टिंग की क्षमता बढ़ा रही है. 

यह भी पढ़ें

प्रशांत किशोर ने रविवार को अपने ट्वीट में लिखा- “देश में सबसे कम टेस्टिंग, 7-9% पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में कोरोना के बजाय चुनावों की चर्चा है. तीन महीनों से Corona के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है.” प्रशांत किशोर पहले भी कई बार विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा चुके हैं. 

बिहार में कोरोनावायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. प्रवासी मजदूरों के वापस अपने घर लौटने से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है. बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6,290 हो गया है. इसमें 2,295 एक्टिव केस हैं जबकि 3900 से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 39 लोगों की अब तक मौत हुई है. 

वीडियो: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दी सलाह, “अपनी बात कहने के लिए किसी का पिछलग्गू ना बने”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here