रक्तदान पुण्य का कार्य : मंत्री डॉ. मिश्रा 


रक्तदान पुण्य का कार्य : मंत्री डॉ. मिश्रा 


 


भोपाल : रविवार, जून 14, 2020, 20:16 IST

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल दतिया में रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। उन्होंने अपील की कि सब संकल्प लें कि रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवन दान दें। डॉ. मिश्रा ने रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का शाल-श्रीफल से सम्मान भी किया।

 मंत्री डॉ. मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स को निर्देशित किया कि यहाँ मौजूद सुविधाओं का लाभ सभी को हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को अनावश्यक अन्य अस्पतालों के लिए रेफर नहीं किया जाए। डॉक्टर अपनी जिम्मेदारियों का भली-भाँति निर्वहन कर सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा करें। डॉ. मिश्रा ने समारोह में उपस्थितों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई। 


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here