lifestyle beautiful plus size brides shows size does not matter
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/7
इन खूबसूरत कर्वी दुल्हनों के आगे दुबली-पतली दुल्हनें भी हैं फीकी

महिलाओं का मोटापा उन्हें अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार बना देता है। इस वजह से वे कई बार वजन कम करने के लिए एक्सट्रीम कदम उठा लेती हैं। हालांकि, रियल लाइफ में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी बॉडी को जैसी है वैसी ही स्वीकार किया और खूबसूरत व कॉन्फिडेंट दुल्हन बन दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया।
2/7
डार्क मरून वेलवेट लहंगा

शोभना विश्वास नाम की इस दुल्हन ने अपने लिए डार्क मरून कलर का वेलवेट लहंगा चुना था। इस पर गोल्डन और सिल्वर एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इस लहंगे को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। तस्वीर में आप खुद ही देख सकते हैं कि यह प्लस साइज दुल्हन शादी के दिन कितनी खूबसूरत दिख रही थी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@sabyasachiofficial)
3/7
लाल की जगह चुना हरा लहंगा

इस दुल्हन ने ट्रडिशनल लाल लहंगे की जगह अपने लिए ग्रीन कलर का शादी का जोड़ा चुना था। इस पर सिल्वर थ्रेड से वर्क किया गया था। वहीं दुपट्टा लाइलैक कलर का था, जिस पर लहंगे से मैच करती बॉर्डर थी। सिल्क के इस लहंगे के साथ दुल्हन ने गोल्ड, डायमंड और पर्ल की जूलरी मैच की थी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@thecurvyprincess)
4/7
येलो और रेड के कॉम्बिनेशन से छाईं

इस प्लस साइज दुल्हन ने शादी के लहंगे के लिए ब्राइट कलर्स चुने थे। इन्होंने येलो और रेड कलर का जोड़ा पहना था, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने हेवी गोल्ड जलूरी मैच की थी। (फोटो साभार:इंस्टाग्राम@shes_a_sixteen)
5/7
सब्यसाची की इस दुल्हन के क्या ही कहने

प्रियंका नाम की इस दुल्हन की खूबसूरती के तो सब्यसाची मुखर्जी तक कायल हो गए थे। सिल्क के लाल लहंगे को जब इस दुल्हन ने पहली बार पहना, तो डिजाइनर ने उन्हें अपने लिए मॉडलिंग करने का ही ऑफर दे डाला, जिसे प्रियंका ने स्वीकार करने में देर नहीं लगाई। (फोटो साभार:इंस्टाग्राम@priyankaparkash)
6/7
ब्राइड ऑफ सब्यसाची

इस लाल रंग के जोड़े में इस दुल्हन की खूबसूरती और बढ़ती हुई दिख रही थी। सिल्क के लहंगे पर गोल्डन धागों से बारीक काम किया गया था। जरदोजी एम्ब्रॉइडरी इसकी जान थी। इस दुल्हन ने अपनी जूलरी को मिनिमम रखते हुए टू-लेयर नेकलेस, पतला मांगटीका और ईयररिंग्स पहने थे। (फोटो साभार:इंस्टाग्राम@bridesofsabyasachi)
7/7
कांजीवरम साड़ी में लगीं ट्रू ब्यूटी

इस साउथ इंडियन ब्राइड ने अपनी वेडिंग के लिए कांजीवरम साड़ी चुनी थी। यह गोल्डन वर्क वाली रेड साड़ी और खूबसूरत ब्लाउज दुल्हन पर काफी फब रहा था। इसके साथ इन्होंने अपने लुक को पूरी तरह ट्रडिशनल ही रखा था। (फोटो साभार:इंस्टाग्राम@bridesofsabyasachi)
Source link


