hollywood actresses in indian saree: lifestyle hollywood actresses in indian saree

1/6

जब पहनी इन विदेशी बालाओं ने साड़ी

जब पहनी इन विदेशी बालाओं ने साड़ी

साड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की सुंदरियों का ग्लैमर भी देखने लायक है। साड़ी जैसे जटिल और पारंपरिक अटायर को पहनकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे हमारी भारतीय संस्कृति के साथ-साथ देसी अवतारों से भी काफी प्यार करती हैं। हालांकि, अभी तक इस लिस्ट में हम प्रियंका चोपड़ा की सास यानी डेनिस मिलर का नाम ही जानते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनको छोड़कर भी कुछ ऐसी विदेशी हसीनाएं हैं जिन्होंने साड़ी पहनकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

2/6

सेलिना गोमेज़

सेलिना गोमेज़

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलिना गोमेज़ को साड़ी में देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया जब सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने हुए सभी के सामने आईं। सेलिना गोमेज़ साड़ी में एक बहुत ही सुंदर और एक भारतीय लड़की की तरह लग रही थीं।

3/6

मैडोना

मैडोना

मैडोना इस शाही नीले रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वैसे यह पॉप क्वीन अपनी नशीली आंखों से हर किसी के दिल पर कब्जा करना जानती है, लेकिन इस भारतीय लुक को रॉक करने में उन्होंने किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी।

4/6

लेडी गागा

लेडी गागा

इंडियन डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई सिल्वर ग्रे साड़ी में लेडी गागा काफी कमाल की लग रही हैं। पॉप सनसनी एक रानी की तरह नजर आ रही हैं। हमेशा अपने अलग-अलग अवतारों के लिए जाने-जानी वाली लेडी गागा को साड़ी में देख हर कोई देखता रह गया।

5/6

पेरिस हिल्टन

पेरिस हिल्टन

अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी पेरिस हिल्टन जब भारत घूमने आई थीं, तो उन्होंने पहली बार साड़ी पहनी थी। नेट फैब्रिक वाली साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल उनके इस लुक में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

6/6

डेनिस मिलर

डेनिस मिलर

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की रोका सेरेमनी में निक का पूरा परिवार इंडियन आउटफिट में दिखा था। प्रिंयका चोपड़ा की सास यानी डेनिस मिलर ने इस खास मौके पर पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here