ब्रिटेन में एक नाबालिग पर इस्लामी आतंकी हमले की साजिश का आरोप – 14 year old boy charged with islamist terror plot in uk

  • आतंकवादी हमले की साजिश रचने का आरोप
  • लंदन की एक अदालत में किया गया पेश

ब्रिटेन में एक 14 साल के लड़के पर इस्लामी आतंकवादी हमले की साजिश रचने का आरोप लगा है. हैम्पशायर के दक्षिणी इंग्लैंड में रहने वाले इस 14 वर्षीय लड़के को गुरुवार को लंदन की एक अदालत में पेश किया गया. हालांकि इस युवक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि वो नाबालिग है.

14 साल के इस लड़के पर ब्रिटेन के आतंकवाद संबंधी कानून की इस्लामी आतंकवाद संबंधी धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है. आतंकवाद रोधी पुलिस ने एक बयान में कहा कि पहले उस लड़के को 12 जून को हैम्पशायर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, बाद में उसे आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आतंकवाद विरोधी इकाई ने इस बीच आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी शख्स को कुछ भी संदिग्ध दिखे तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि वह आतंकवादी गतिविधि से जुड़ा हो सकता है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here