दिल्ली में अब होम क्वारनटीन हो सकेंगे कोरोना पॉजिटिव, LG ने वापस लिया फैसला – Delhi lieutenant governor 5 day mandatory institutional quarantine order for covid 19 patients withdrawn

  • दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस
  • दिल्ली में संस्थागत क्वानरटीन का फैसला लिया वापस

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण में रफ्तार देखी जा रही है. हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं. इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पांच दिन के संस्थागत क्वानरटीन का फैसला वापस ले लिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दरअसल, बीते दिन ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारनटीन करने पर रोक लगा दी थी. उपराज्यपाल ने दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों को पहले पांच दिन अनिवार्य संस्थागत क्वारनटीन करने का आदेश दिया था. हालांकि अब उपराज्यपाल ने अपना ये फैसला वापल ले लिया है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

इस बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया है. ट्वीट के माध्यम से अनिल बैजल ने कहा है कि जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर में आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें ही संस्थागत क्वारनटीन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

वहीं इस मुद्दे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से कहा कि होम आइसोलेशन खत्म करने पर समस्याएं होंगी. उन्होंने कहा था कि सरकारी अस्पतालों और अन्य सरकारी इंतजामों में अभी सिर्फ 6000 बेड उपलब्ध हैं. जबकि दिल्ली में अभी होम आइसोलेशन में 10 हजार लोग रह रहे हैं. अब सवाल है कि इन्हें कहां रखा जाए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली में कितने मामले?

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो चुकी है. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 53116 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या दो हजार के पार हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना के कारण 2035 लोगों की जान जा चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here