चीन विवाद: पीएम मोदी के समर्थन में उतरे तीन राज्यों के CM, कहा- वक्त राजनीति का नहीं, रणनीति का – India china border tension telengana andhra pradesh chief minister comes in support of pm modi

  • तेलंगाना के सीएम बोले- ये वक्त रणनीति का है, राजनीति का नहीं
  • एकजुटता दिखाने का वक्त है, गलतियां ढूंढने का नहीं: जगन मोहन

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत के 20 सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस सैनिकों की शहादत को लेकर लगातार मोदी सरकार से सवाल पूछ रही है. शनिवार को ही पार्टी की ओर से सवाल किया गया कि क्या पीएम मोदी साफ करेंगे कि जवान क्यों शहीद हो गए? वह किसके क्षेत्र में शहीद हुए.’ वहीं, अब YSR कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) जैसी पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में सामने आईं हैं.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया कि सर्वदलीय बैठक के बाद से जो विवाद शुरू हुआ उससे मैं चिंतिंत हूं. ये वक्त एकजुटता दिखाने का है. वहीं तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के ऑफिस की ओर से ट्वीट किया गया कि ये वक्त राजनीति का नहीं, रणनीति का है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने दागे PM मोदी पर सवाल, पूछा- हमारे जवान किसके क्षेत्र में शहीद हुए?

तीन राज्यों के सीएम ने किया मोदी सरकार का बचाव

जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद से जो विवाद शुरू हुआ उससे मैं चिंतिंत हूं. यह समय एकजुटता दिखाने का है न कि किसी पर उंगलियां उठाने या गलतियां ढूंढने का. जगन मोहन ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों ने सर्वदलीय बैठक में बहुत ही ठोस जवाब दिए. राष्ट्र इस विषय पर एकजुट है और होना भी चाहिए. एकता से ताकत आती.

वहीं, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के ऑफिस की ओर से ट्वीट किया गया कि ये समय रणनीति का है न कि राजनीति का. राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम अपनी देशभक्ति से एकजुट हैं.

ये भी पढ़ें- गलवान विवाद: राहुल गांधी का हमला, पीएम ने सरेंडर की चीन को भारत की जमीन

के चंद्रशेखर राव ने कहा कि पीएम ने जब शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो उन्होंने हमारी ओर से बात की और आश्वासन दिया कि भारत के हितों की हमेशा रक्षा की जाएगी. सर्वदलीय बैठक से हम बहुत खुश हैं.

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी का बयान स्पष्ट था. उन्होंने चीन पर भारक के रुख को बताया. सरकार ने भारत के हितों के साथ समझौता नहीं किया. सीएम तमांग ने कहा कि हर किसी को हमारी सेनाओं पर भरोसा है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा था सवाल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक के बाद कहा था कि न तो कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए.

पीएम मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया और पूछा कि अगर वह जमीन चीन की थी, जहां भारतीय जवान शहीद हुए तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया? उन्हें कहां मारा गया?

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here