चिरायु में होगा विधायक का उपचार, कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चल रहा है


चिरायु में होगा विधायक का उपचार, कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चल रहा है – प्रमुख सचिव श्री किदवई


 


भोपाल : शनिवार, जून 20, 2020, 16:55 IST

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री फैज अहमद किदवई ने बताया है कि मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रदेश के एक विधायक और उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनका उपचार चिरायु अस्पताल में होगा। उन्होंने बताया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चल रहा है।

प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बताया है कि 19 जून को दोपहर 3.30 बजे विधायक स्वयं तथा उनकी पत्नी का सैम्पल उनके भोपाल निवास से जे.के.अस्पताल के दल को दिया गया। सैम्पल देने के बाद से दोनो होम क्वॉरंटीन पर है। उन्होंने बताया कि सैम्पल की रिपोर्ट रात को 10.30 बजे प्राप्त हुई। दोनो सैम्पल की पॉज़िटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर उनको तथा ज़िला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ज़िला प्रशासन द्वारा विधायक तथा उनकी पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण चिरायु मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा और डॉक्टर के निर्देश पर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

श्री किदवई ने बताया है कि एक दल उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पृथक से कर रहा है। विधायक के गृह एवं निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया है कि विधायक और उनकी पत्नी स्वस्थ और बिना किसी लक्षण के (asymptomatic) हैं।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here