Solar Eclipse 2020 Live Video: देश के कई शहरों में सूर्य ग्रहण का नजारा, देखें फोटो-वीडियो – Solar eclipse 2020 live video surya grahan photos solar eclipse in india lbs

सूर्य ग्रहण का नजारा मुंबई, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, जयपुर, उत्तराखंड समेत भारत के कई शहरों में दिखाई देने लगा है. सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू हो गया है, जो दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कई शहरों में आग के गोले की तरह दिखा तो कहीं आसमान में अंधेरे के बीच सूरज दिखाई दिया. सूर्य के बीच में चांद आने की वजह से कई शहरों में सूरज बीच में पूरी तरह काला और चारों तरफ परिधि से रोशनी दिखाई दी. वहीं, सूरज का अधिकांश हिस्सा चांद से ढकने की वजह से कुछ जगहों पर सूर्य रिंग ऑफ फायर के रूप में दिख रहा है.

यूं तो सूर्य ग्रहण नितांत खगोलीय घटना है. इसका अंधविश्वास से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन हमारा देश कई मान्यताओं का देश है. ज्योतिष के जानकार इस ग्रहण को लेकर सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. ज्योतिषियों के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के दौरान दुबई में छाया अंधेरा, मुंबई-कश्मीर समेत भारत में ऐसा दिखा सूरज

महाराष्ट्र: सूर्य ग्रहण के दौरान मुंबई के आसमान में ऐसा दिखा सूरज

Surya Grahen: गुजरात में सूर्य ग्रहण की तस्वीरें..

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में सूर्ण ग्रहण के दौरान आसमान में अंधेरे के बीच में सूरज दिखाई दिया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here