1. चीन से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को दिया 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड
लद्दाख में भारतीय और चीन के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है. देश की तीनों सेनाएं तनाव के बीच हाई अलर्ट पर हैं. केंद्र सरकार ने युद्ध की तैयारियों के मद्देनजर तीनों सेनाओं के लिए 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड जारी किया है. सेना इस इमरजेंसी फंड से कोई भी हथियार जरूरत पड़ने पर खरीद लेगी. सीमा पर तनातनी के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए सेना के लिए फंड जारी किया है. सेना को मिली यह बड़ी आर्थिक मदद है.
2. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, कहा- चीन की भाषा बोल रहे हैं पीएम मोदी
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान पर सवाल उठाया है और करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चीन की भाषा बोल रहे हैं. सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सीमा में न कोई घुसा है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. यह बात तो चीन भी बोल रहा है कि हमने भारत की सीमा में कोई घुसपैठ नहीं की है.’
3. गलवान विवाद: सेना को खुली छूट, खतरे में पड़ी जान तो अब कर सकते हैं फायरिंग
गलवान में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद केंद्र सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है. अगर सीमा पर चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों की जान खतरे में डालते हैं तो भारतीय सेना फायरिंग करने से नहीं चूकेगी. केंद्र सरकार ने संभावित खतरे की दशा में सेना को फायरिंग करने की अनुमति दे दी है. सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एलएसी पर 20 जवानों की शहादत के बाद अगर जान का खतरा दिखे तो फील्ड कमांडर ऐसे रणनीतिक फैसले ले सकते हैं.
4. कश्मीर से दिल्ली में घुसने की फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी की पुलिस
देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी घुसने की फिराक में हैं. इसे लेकर दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से आंतकी दिल्ली में घुसने का प्लान बना रहे हैं. बस, कार, टैक्सी से जम्मू-कश्मीर के कुछ आंतकी राजधानी में घुसने की फिराक में हैं, जिसकी जानकारी के बाद तमाम गेस्ट हाउस, होटल्स, कश्मीर नंबर के वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है. दिल्ली के सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.
5. दिल्ली में कोरोना के हालात पर अमित शाह की अहम बैठक, केजरीवाल भी रहे मौजूद
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन उछाल देखा जा रहा है. दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर बैठक की. दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर गृहमंत्री अमित शाह की इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के अलावा दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए.


