कानपुर: संवासिनी गृह में 2 कर्मचारियों समेत 57 महिलाएं कोरोना संक्रमित – Up kanpur state shelter home for women coronavirus covid 19 health update

  • कानपुर में संवासिनी गृह की महिलाएं हुईं कोरोना पॉजिटिव
  • जिले में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस संक्रमण के केस

कानपुर में राजकीय संवासिनी गृह में दो कर्मचारियों समेत 57 संवासिनियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. हाल में इसी संवासिनी गृह में रहने वाली 33 महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

कोरोना संक्रमण के 57 मामले सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. एक सप्ताह पहले ही संवासिनी गृह की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. उसके बाद 18 जून को एक साथ 33 महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

19 जून को 16 और संवासिनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. 20 जून की रात जांच रिपोर्ट में 8 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. संवासिनी गृह में 58 महिलाएं रह रही हैं. संवासिनी गृह में 12 वर्ष से लेकर 34 साल की महिलाएं रहती हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना संक्रमित 2 गर्भवती संवासिनियों को भी कोरोना संक्रमित होने के बाद डफरिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. संवासिनियों की उम्र महज 17 साल है.

कानपुर जिला प्रशासन की ओर से एक बयान भी सामने आया है. प्रशासन का कहना है कि जो 7 बालिकाएं गर्भवती पाई गई हैं, उनमें से 5 कोरोना पॉजिटिव हैं. बाकी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. सातों बालिकाएं संवासिनी गृह में प्रेवेश होने के समय से ही गर्भवती थीं.

चिंता की बात यह है कि संवासिनी गृहों में सैकड़ों की संख्या में संवासिनियां रह रही हैं, उन पर भी अब संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

संक्रमण कैसे संवासिनी गृह में फैला इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. जिन लोगों की ट्रेसिंग हो गई है, उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया है.

बाल संरक्षण गृहों में अमानवीय घटनाएं: प्रियंका गांधी

प्रिंयका गांधी ने एक न्यूज पोर्टल के हवाले से घटना पर यूपी सरकार को घेरा है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक हैरानी करने वाला तथ्य सामने आया. 2 बच्चियां गर्भवती निकलीं और एक को एड्स पॉजिटिव निकला. मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है. यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है. ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं.’

priyanka-gandhi_062120105009.jpgप्रियंका गांधी का ट्वीट

यूपी में कानपुर दूसरा सबसे प्रभावित जिला

कानपुर उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिला है. कानपुर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 386 है. पहले नंबर पर नोएडा बना हुआ है. नोएडा में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 690 है. गाजियाबाद में कोरोना के 354 केस है, वहीं 329 लोग लखनऊ में कोरोना संक्रमित हैं. मेरठ में भी 242 लोग कोरोना संक्रमित हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here