Kanpurs Government Shelter Home 57 girls Found corona-positive – उत्तर प्रदेश: कानपुर के सरकारी शेल्टर होम में 57 लड़कियां मिलीं कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश: कानपुर के सरकारी शेल्टर होम में 57 लड़कियां मिलीं कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. कानपुर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है वहीं अब इस संस्था को कोविड क्लस्टर कहा जा रहा है. सभी 57 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संस्थान की जिन लड़कियां तथा स्टाफ में कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे उन्हें क्वारेंटीन किया गया था तथा पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.  

यह भी पढ़ें

रविवार को इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब एक स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि इन लड़कियों में से दो गर्भवती हैं. जिसके बाद संरक्षण गृह पर सवाल उठने लगे. देर रात जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं. इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था. उन्होंने बताया कि गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हैं. 

कानपुर में इस वक्त कोरोना के 400 एक्टिव मामले हैं. उत्तर प्रदेश में कानपुर से ज्यादा मामले नोएडा में 577 हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार चली गई है. राज्य में इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 577 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं देश में यह संख्या 4 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. 

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here