
Coronavirus Lockdown Live Update: जारी है कोरोनावायरस के खिलाफ जंग
Coronavirus India Live Update: देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आने के साथ कुल संख्या रविवार को चार लाख के आंकड़े को पार कर गई. देश में लगातार चार दिन से हर दिन (12,500 से अधिक मामले)सामने आने वाले नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में आठ दिन पहले संक्रमितों की संख्या तीन लाख थी, जो अब बढ़कर 4,10,461 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले 100 से एक लाख तक पहुंचने में 64 दिन लगे। अगले 15 दिन में इनकी संख्या दो लाख हो गई थी। उसके अगले दस दिन में कुल मामलों की तादाद तीन लाख के पार हो गई थी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 306 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 13,254 हो गई है.हालांकि,कोविड-19 के मरीजों के इस रोग से क्रमिक रूप से उबरने की दर करीब 55.48 प्रतिशत है, जिन्हें संक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया है.
उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के 43 नए मामले
उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,344 हो गयी है.
झारंखड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,089 हो गई.
हरियाणा में कोविड-19 के 412 नये मामले, 11 और मौतें हुईं
हरियाणा में रविवार को कोविड-19 के कारण 11 और मौतें होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 160 हो गया, जबकि राज्य में संक्रमण के 412 नये मामले आने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,635 हो गई.
कोविड-19: बिहार में दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 51 हुई
बिहार में कोविड-19 के दो रोगियों की मौत के बाद रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई.
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 122 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 6,000 के करीब पहुंची
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 122 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण की कुल संख्या 5,956 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
त्रिपुरा में कोविड-19 के 35 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 1,225 हुई
त्रिपुरा में रविवार को कम से कम 35 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 1,225 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
सिक्किम में कोविड-19 के आठ और मामले सामने आये; संक्रमितों की संख्या 78 हुई
सिक्किम में रविवार को आठ व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 78 तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 60 हजार होने के बाद सरकार शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की रणनीति को मजबूत बनाने में जुट गयी है ताकि संक्रमण को बड़े इलाके में फैलने से रोका जा सके.
Source link

