कोरोना वायरस: 24 घंटे में दुनिया में 183000 हुए संक्रमित, ब्राजील में मौत का आंकडा 50 हजार – Who largest single day increase in corona virus cases in world india brazil america

  • 24 घंटे में संक्रमण का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • लगभग दो लाख हुए कोरोना पॉजिटिव
  • कोरोना से रोज मर रहे हैं 4743 व्यक्ति

रविवार को कोरोना वायरस ने संक्रमण का रिकॉर्ड कायम कर दिया. रविवार को दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में 1,83,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए. कोरोना वायरस संक्रमण शुरू होने के बाद 24 घंटे में इस बीमारी की चपेट में आने वालों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है.

ब्राजील में सबसे ज्यादा संक्रमण

संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन आंकडों को जारी किया है. WHO ने कहा है कि करीब दो लाख तक के इस संक्रमण में ब्राजील के सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए. वहां 24 घंटे में 54771 पॉजिटिव केस पाए गए. इसके बाद नंबर रहा अमेरिका का, जहां 36617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15400 रही.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते आंकड़े कई तथ्यों की ओर इशारा करते हैं. जैसे दुनिया भर में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग. इसके अलावा कोरोना संक्रमण का बढ़ता फैलाव.

ब्राजील में मौत का आंकड़ा 50 हजार पार

ब्राजील में भी हालात चिंताजनक है. यहां पर एक दिन में 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. जबकि इस देश में मृतकों की संख्या भी 50 हजार पार कर चुकी है. ये दुनिया दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

दुनिया में अबतक 87 लाख व्यक्ति चपेट में

WHO के मुताबिक दुनिया भर में इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में 87 लाख, 8 हजार 8 व्यक्ति आ चुके हैं. इसमें से पिछले 24 घंटे में एक लाख 83 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. WHO के मुताबिक कोरोना से दुनिया भर में 4 लाख 61 हजार 715 लोगों की मौत हो चुकी है. मौतों की संख्या में रोजाना तकरीबन 4743 की बढ़ोतरी हो रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अमेरिका में धीमी की गई टेस्टिंग प्रक्रिया

मृतकों के कुल आंकड़े में सिर्फ दो तिहाई लोग अमेरिका से हैं. अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया धीमी कर दी है. उन्होंने ओकलाहोमा की एक रैली में कहा कि अमेरिका में अबतक 25 मिलियन लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है, लेकिन रोगी मिलते ही जा रहे हैं. अमेरिका में तकरीबन 22 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यहां मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार है.

स्पेन की सरकार ने 3 महीनों के बाद लॉकडाउन खत्म कर दिया है. इसके साथ ही यहां की 47 मिलियन आबादी को आजादी से घुमने-फिरने की इजाजत मिल गई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here