rana daggubati-miheeka bajaj wedding: जल्द शुरू होने वाली हैं राणा दग्गुबाती-मिहिका बजाज की शादी की रस्में, ब्राइडल अवतार में ऐसी नजर आई भल्लालदेव की दुल्हनिया – rana daggubati ladylove miheeka bajaj in mint green lehenga

‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) आने वाली 8 अगस्त को अपनी लेडी लव मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन शादी के ठीक कुछ दिनों पहले उनकी होने वाली दुल्हनिया का ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कमाल की नजर आ रही हैं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

फिल्म ‘बाहुबली’ अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने लॉकडाउन के बीच यानी 21 मई को अपनी लेडी लव मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने ही इस कार्यक्रम से जुड़ी कई विशेष तस्वीरों को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि दोनों आने वाली 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसकी तैयारियां काफी जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी हैं।

राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की शादी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित (मच अवेटेड) घटनाओं में से एक है। दोनों की शादी की तैयारियां फिलहाल शुरू हो चुकी हैं। यही नहीं, हाल ही में एक प्री-वेडिंग फेस्टिवल का आयोजन भी किया जिसमें भल्लालदेव की होने वाली दुल्हनिया का ब्राइडल लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने अपनी सगाई में पहने ट्रेडिशनल कपड़े, तस्वीरें ऐसी जो चुरा लेंगी दिल

NBT

जी हां, मिहिका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका स्टन्निंग लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मिहिका ने इस बात को साफ़ कर दिया कि अब उनकी और राणा दग्गुबाती की शादी में ज्यादा समय नहीं बचा है।

NBT

शेयर की गई तस्वीरों में मिहिका बजाज फेमस डिज़ाइनर जयंती रेड्डी के डिज़ाइन किए हुए मिंट ग्रीन कशीदाकारी हैंडवर्क एम्ब्रोडरी वाले लहंगे में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने Krsala की डिज़ाइन की हुई 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी को पहनी हुई है, जिसमें एक सुंदर जड़ाऊ माला के साथ पोर्किस, माणिक और गुलाबी टूमलाइन हार शामिल है। यही नहीं, मिहिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ज्वेलरी से मैचिंग पारंपरिक जड़ाऊ मांग टीका और पोल्की के साथ डिज़ाइन किया हुआ एक हाथ में ब्रेसलेट भी डाला हुआ था।

NBT

मिहिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो मिंट ग्रीन गोटा पट्टी वाले लहंगे को उन्होंने शरारा स्टाइल में कैरी किया हुआ है। जिसके साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल, ब्लैक बिंदी और पिंक लिप्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। यही नहीं, लहंगे के दुपट्टे से मैच करती हुए रीगल ज्वेलरी और मांग टीका उनके इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। हालांकि मिहिका के इस लुक को देखकर हम उनकी शादी से जुड़े कई अन्य शानदार लुक्स का अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं कर सकते।

NBT

NBT

वहीं आपको बता दें मिहिक ने अपनी सगाई के मौके पर भी अपने स्टाइलिश अवतार से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस दौरान मिहिका की सिम्पलिसिटी और उनकी खूबसूरती देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई थी। अपनी सगाई के मौके पर मिहिका ने जयंती रेड्डी की डिज़ाइन की हुई फ्लेमिंगो एंड फ्रेंच रंग की जरी एम्ब्रोडरी वाली दुपट्टा कांजीवरम साड़ी को चुना था। जिसके सॉफ्ट टेक्सचर, ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स और इस पर बने ट्रेडिशनल मोटिफ्स इसकी सुंदरता को बढ़ाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में पहनी थी 50 लाख की साड़ी, PHOTOS में देखें और भी कीमती गहने

NBT

खैर, जो भी हो हम तो राणा दग्गुबाती की दुल्हिनया मिहिका बजाज के दोनों ही अवतारों को देखकर उन पर फ़िदा हो गए, वैसे आपको दोनों में से उनका कौन सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Web Title rana daggubati ladylove miheeka bajaj in mint green lehenga(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here