गोल्ड ने बनाया ऊंचाई का नया रिकार्ड, कोरोना संकट के बीच निवेश का बना भरोसेमंद साधन – Gold creates new record historic high reliable means of investment amid corona crisis tutd

  • कोरोना संकट के बीच गोल्ड ऐतिहासिक ऊंचाई पर
  • भारत में गोल्ड 10 ग्राम 24 कैरेट 48,300 रुपये पर पहुंचा

कोरोना वायरस के संकट के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल कर ली है. घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड ने प्रति 10 ग्राम 48,300 रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया है. निवेशक कोरोना संकट के इस दौर में गोल्ड को ही निवेश का सबसे सुरक्षित साधन मान रहे हैं.

क्या है आज का भाव

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड ने प्रति 10 ग्राम 48,300 रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया है. 23 कैरेट सोने का भाव भी 645 रुपये बढ़कर 48107 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 593 रुपये तेज होकर 44243 रुपये और 18 कैरेट का 36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी भी 966 रुपये तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बीच चीन में होने लगी फार्मा निर्यात रोकने की बात, देश में क्यों नहीं बन सकता API?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोना 0.5 फीसदी उछलकर 1751.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. इसके पहले सोने ने रिकॉर्ड उंचाई 18 मई को हासिल की थी. इसी तरह अमेरिकी वायदा बाजार में सोना 1,764.50 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. भारत-चीन तनाव और हांगकांग के माहौल का भी अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों पर असर पड़ा है.

इसे भी पढ़ें: कोरोना-लॉकडाउन से हर सेक्टर को झटका, इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए दिग्गजों ने बताया रास्ता

क्यों बढ़ रही है कीमत

असल में जब-जब दुनिया में आर्थिक संकट गहराया है, सोने ने अपनी चमक बिखेरी है, दरअसल, कीमत में बढ़ोतरी के साथ-साथ सोने में निवेश का दायरा बढ़ता जा रहा है. कोरोना संकट की वजह से सोने में निवेश को सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मई में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में 815 करोड़ रुपये का निवेश आया. इसकी वजह यह है कि निवेशक अब निवेश के सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 815 करोड़ रुपये रहा. अप्रैल में इसमें 731 करोड़ रुपये का निवेश आया था. हालांकि, मार्च में इससे 195 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here