मध्य प्रदेशः राजगढ़ में दो कारों की भिड़ंत, संत सहित 5 की मौत – Rajgarh died in road accident madhya pradesh indore

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर इनोवा और वैगनआर में भिड़ंत
  • हादसे में 5 की मौत, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर इनोवा और वैगनआर कार में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं.

इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाले एक परिवार के सदस्य वैगनआर कार से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुना से इंदौर अपने घर लौट रहे थे. वहीं दूसरी ओर इनोवा कार में औरंगाबाद, महाराष्ट्र से महंत सोमेश्वरगिरी और महंत अनन्तगिरी महाराज अपने दो साथियों तथा एक बच्चे के साथ लखनऊ जा रहे थे. इसी दौरान सारंगपुर के समीप गोपालपुरा में दोनों वाहनों की हाइवे पर सीधी भिड़ंत हो गयी.

दुर्घटना में इंदौर भागीरथपुरा निवासी शैलेश यादव 40, उनकी मां सिया दुलारी यादव 60 वर्ष, 14 वर्ष के पुत्र मोहित यादव की एवं इनोवा कार में सवार महंत अनन्त गिरी महाराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि अस्पताल पहुंचने के बाद 65 साल के अमर सिंह यादव की भी मौत हो गई है.

यूपी: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, इंस्पेक्टर समेत 2 की मौत

घटना में वैगनआर कार में सवार सुनील यादव को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है. जबकि इनोवा कार में सवार महंत सोमेश्वर गिरी, ड्राइवर सार्थक, अभिषेक और कैलाश को गंभीर हालत में सारंगपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया.

ग्रेटर नोएडा: नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

सारंगपुर के थाना के प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि सूचना मिली कि बाईपास पर गोपालपुरा के पास दो गाड़ियों में आपस में भिड़ंत हो गई है. तत्काल पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच कर घायलों को वहां से हॉस्पिटल लेकर आए.

उन्होंने बताया कि इनोवा गाड़ी में सवार जूना अखाड़ा के औरंगाबाद से रामेश्वर दास महंत थे. एक गाड़ी कानपुर से इंदौर की ओर जा रही थी. वैगनआर में 5 लोग बैठे हुए थे. आपस में गाड़ियों की भिड़ंत होने से महेंद्र रामेश्वर दास की मौके पर ही मौत हो गई. वैगनआर गाड़ी सवार चार लोगों की भी मौत हो गई.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here