छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. सांकेतिक फोटो.
विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और विधायक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है.
इस कारण मचा हुआ है हड़कंप
डोंगरगांव के कांग्रेस विधायक लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और इस दौरान उनकी लोगों से खूब मुलाकात हो रही है. लेकिन विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यही नहीं, उनकी ना सिर्फ ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, बल्कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी चल रही है. साथ ही विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं.
राजनांदगांव मे 101 एक्टिव केसविधायक के अलावा 14 और कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं. इनमें चौकी में एक, खैरागढ़ में दो, डोंगरगांव में एक, राजनांदगांव में सात, बागनदी और मोहला का एक-एक मरीज शामिल है. जबकि इन सभी मरीजों को पेंड़ी के कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. 15 नए कोरोना मामले आने के साथ राजनांदगांव में संक्रमितों की संख्या 186 हो गयी है. जबकि इस समय कोरोना वायरस के एक्टिव केस 101 हैं.
तीन सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला कोरोनावायरस से दूर था, लेकिन अब यहां भी कोविड-19 वायरस ने दस्तक दे दी है. सुकमा जिला मुख्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती सीआरपीएफ (CRPF) के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसके बाद उस इलाके को सील कर दिया गया. तीनों के संर्पक में आने वालों और ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. तीनों को इलाज के लिए जगदलपुर भेजा जाएगा. आपको बता दें कि तीनों संक्रमित जवान सुकमा जिले में सीआरपीएफ की अलग-अलग कंपनियों में तैनात हैं. कोरोना लॉकडाउन से पहले करीब ढाई हजार जवान अवकाश पर घर गए हुए थे, जिसमें से कई जवान रेड जोन इलाके के हैं. पिछले 30 तारीख से जवानों के वापस ड्यूटी पर आने का सिलसिला शुरू हुआ है. इनके लिए जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया है. इस बीच हरियाणा, जलगांव और खम्बमम, आन्ध्र प्रदेश के तीन जवान 12 जून को जिला मुख्यालय पहुंचे. इन तीनों जवानों के साथ 21 और जवान एक साथ वाहन में बैठकर क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे थे. यहां सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया. जिसमें तीन जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
First published: June 22, 2020, 5:24 PM IST


