aishwarya rai bachchan cannes look: जब कान्स रेड कार्पेट पर चप्पल पहन पहुंच गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, हर कोई उन्हें देख रह गया था हैरान – when aishwarya rai walked the cannes red carpet in slippers

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पिछले 18 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। साल 2002 में शुरू हुआ उनका यह सफर अभी तक बरकरार है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक मौका ऐसा भी आया था जब ऐश्वर्या कान्स के रेड कार्पेट पर चप्पल में पहुंच गई थीं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पिछले 18 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर पिछले अठारह वर्षों में उनके लिए बहुत कुछ बदल गया है और कुछ वैसा का वैसा ही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या ने इस दौरान हमें एक से बढ़कर एक लुक्स दिए हैं। लेकिन जिस एक चीज के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदला है वह इंडियन अटायर।

जी हां, मोनोक्रोम डस्टर कोट से लेकर बॉलगाउन और साड़ी तक यूं तो ऐश्वर्या हर बार कई शानदार लुक में दिखाई दी हैं, लेकिन उनकी इस कान्स जर्नी में एक पल ऐसा भी आया जब वह चप्पल पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंच गई थीं। फ्रेंच रिवेरा में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय उस समय आकर्षण का केंद्र बन गईं जब उनको संभालने के लिए उनकी मां को आगे आना पड़ा। जल्द शुरू होने वाली हैं राणा दग्गुबाती-मिहिका बजाज की शादी की रस्में, ब्राइडल अवतार में ऐसी नजर आई भल्लालदेव की दुल्हनिया

NBT

ये तो हम सभी जानते हैं कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2002 में अपनी शानदार शुरूआत करके हॉलीवुड की उन हसीन अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया जो रेड कार्पेट पर अक्सर अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती थीं। फेसम डिज़ाइनर नीता लुल्ला के डिज़ाइन किए हुए गुलाबी बस्टियर लहंगे में रह कोई उन्हें देखता रह गया। उनकी सुंदरता का जादू लोगों पर इस कदर चढ़ा था कि हर किसी की जुबान पर केवल ऐश ही ऐश था।

ऐसा ही कुछ साल 2003 में भी देखने को मिला जब ऐश्वर्या नीता लुल्ला की डिज़ाइन की हुई नियॉन ग्रीन गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में पहुंचीं। लेकिन ऐश्वर्या जैसे ही अपने लुक से हर किसी को मात दे पातीं, उनके फ्लैट स्लीपर्स ने उनका कबाड़ा कर दिया। हालांकि ऐश्वर्या अपने इस आइकॉनिक लुक के साथ काफी सुर्खियों में आई थीं। लेकिन रेड कार्पेट फ्लैट चप्पल पहनकर पहुंची ऐश को अंडर-ड्रेस्ड टैग का समाना करना पड़ा। जब रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन को देख, लोगों को आ गई प्रिंसेस सिंडरेला की याद

NBT

NBT

ऐश्वर्या के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने नीता लुल्ला की डिज़ाइन की हुई हरे रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें ट्यूब कट ब्लाउज और टोर्कोट्स के साथ फ्लैट्स शामिल थे। हालांकि फ्लैट्स पहनने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस ड्रेस के साथ उनके यह फ्लैट्स काफी भद्दे दिखे। डिज़ाइनर साड़ी, स्टाइलिश ब्लाउज, सटल मेकअप और बालों ने जहां ऐश्वर्या के इस लुक को स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं पैरों में फ्लैट्स के बदले उन्हें काफी नेगेटिव कमेंट्स सुनने को मिले।

NBT

जब हमने उनके ऐसा करने का कारण जानना चाहा, तो हमें पता चला अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘खाकी’ के सेट पर घायल हो गई थीं। जहां शूटिंग के दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और उसमें कुछ टांके भी आए थे। ऐश्वर्या को कम से कम एक महीने के लिए बिस्तर पर रहने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन वह अपने कान्स मूमेंट को मिस नहीं करना चाहती थीं, जिसके कारण घायल ऐश्वर्या चप्पल पहनकर ही रेड कार्पेट पर पहुंच गईं।

Web Title when aishwarya rai walked the cannes red carpet in slippers(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here