गाजियाबाद: पानी से भरी बाल्टी में गिरकर 10 माह के बच्चे की मौत – Ghaziabad child dies after falling in bucket full of water

  • बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मौत
  • हादसे के बाद घर मे कोहराम मच गया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है. यहां पर महज 10 माह के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मौत हो गई. मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

दरअसल, बीते रविवार दोपहर के वक्त मासूम और उसकी मां घर पर थे. बच्चा अपने कमरे में खेल रहा था, जबकि बच्चे की मां कमरे में पोछा लगाने के लिए बाल्टी में पानी भरकर लाई थी.

उन्होंने पोछा लगाने के बाद बाल्टी को कमरे के बाहर छोड़ दिया और घर के किसी काम मे व्यस्त हो गईं. इतने में मासूम बाल्टी के पास पहुंचा और गिर गया. बच्चे को बाल्टी में गिरा देख घर में अफरातफरी मच गई. बच्चे के परिजन तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे. यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद बच्चे के घर मे कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें- बरेली जा रहा था प्रवासी परिवार, मां की गोद में 10 दिन के बच्चे ने तोड़ा दम

घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा इलाके की है. हालांकि, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई. बच्चे के पिता अक्षय कौशिक एक मीडियाकर्मी हैं. परिवार में पत्नी, चार साल की बेटी और 10 माह का बच्चा ही था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here