CGBSE Class 12 Topper 2020: पिता 30 साल से चला रहे पान की दुकान, बेटे ने 12वीं में किया टॉप, इंजीनियर बनकर पूरे करेगा सपने I cgbse class 12 topper 2020 topper of 12th class tikesh vaishnav teekesh vaishnav wants to become engineer know everything check here on cgbse nic in | board-results – News in Hindi

CGBSE Class 12 Topper 2020: पिता 30 साल से चला रहे पान की दुकान, बेटे ने 12वीं में किया टॉप, इंजीनियर बनकर पूरे करेगा सपने

टीकेश ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

CGBSE Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड की बारहवीं क्लास में टॉप करने वाले टीकेश वैष्णव इंजीनियर बनना चाहते हैं.

Chhattisgarh board class 10 and class 12 Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले टीकेश वैष्णव आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं. मुंगली निवासी टीकेश वैष्णव ने मंगलवार को जारी हुए बोर्ड रिजल्ट की 12वीं क्लास में पहला स्थान किया. उन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र टीकेश के पिता शिव कुमार वैष्णव की मुंगेली से पांच किलोमीटर दूर पान की दुकान है. टीकेश के पिता करीब 30 साल से पान की दुकान चला रहे हैं और इसी से घर का गुजारा होता है.

इंजीनियर बनना चाहते हैं टीकेश
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं क्लास में टॉप करने के बाद टीकेश ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि मैंने अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास किया. आम बच्चों की तरह ही पढ़ाई की. कोई शेड्यूल ​फिक्स नहीं था. बस स्कूल के बाद जब टाइम मिलता था पढ़ लेता था. जब टीकेश से पूछा गया कि वो क्या बनना चाहते हैं तो बिना देर किए उन्होंने तपाक से जवाब दिया, मेरा सपना इंजीनियर बनने का है.ये भी पढ़ें :-
बड़ी खबर: CBSE एग्जाम रद् होंगे या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकता है फैसला
कभी भी जारी हो सकता है CTET का एडमिट कार्ड, अफवाहों से बचें, लें पूरी जानकारी

12वीं की थर्ड टॉपर तनु के पापा टेलर
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की थर्ड टॉपर तनु यादव के पिता टेलर हैं जबकि मम्मी सरकारी स्कूल में टीचर हैं. तनु यादव फिलहाल नीट की तैयारी कर रही हैं. वो डॉक्टर बनना चाहती हैं. टॉप करने के बाद तनु ने कहा, ‘खुद में आत्मविश्वास बहुत जरूरी है, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचकर रहना चाहिए.’


First published: June 23, 2020, 11:57 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here