- कई दिनों से महसूस किए जा रहे हैं झटके
- देर रात भी आया था 3.2 तीव्रता का भूकंप
मिजोरम में बुधवार सुबह एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया है. बुधवार सुबह 8 बजकर 2 मिनट में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा. पिछले कुछ दिनों से मिजोरम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं.
इससे पहले मिजोरम के चम्फाई जिले में मंगलवार रात 11 बजकर 03 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.2 रही. किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इससे पहले सोमवार को भी चमफाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
मिजोरम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3
मिजोरम में सोमवार सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 5.3 रही. भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा. इस झटके के कारण कई जगह से नुकसान की खबरें आई थीं. गनीमत की बात थी कि कोई हताहत नहीं हुआ था.
असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई
इससे पहले 21 जून को असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई. मिजोरम के आइजोल जिले में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा था.


