Kareena Kapoor Khan: जब तैमूर के बर्थडे पर अपनी एक हरकत को लेकर लाइमलाइट में आ गई थीं करीना – kareena kapoor khan in a cheery polka dot dress taimur birthday

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) यूं तो हर ड्रेस में लाजवाब लगती हैं लेकिन अपनी एक ड्रेस को लेकर उन्होंने तब सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब वह तैमूर अली खान का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) यूं तो किसी भी मौके पर अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से हमें निराश नहीं करतीं लेकिन कभी-कभार बेबो बेफिजूल की चीजों पर भी इतने पैसे खर्च कर देती हैं जो उनके फैंस तक को रास नहीं आता। जी हां, हमेशा फैशन सेंस से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देने वाली करीना पिछले कुछ सालों में लगातार टॉप बेस्ट ड्रेस्ड चार्ट बनाने में कामयाब रही हैं। चाहे रेड कारपेट पर उन्होंने हेवी बॉल गाउन पहना हो या किसी शादी पार्टी में स्टेटमेंट शरारा वह हर लुक में कमाल की लगती हैं।

अपने कैजुअल्स लुक्स के साथ भी करीना अपने फैशन स्टेटमेंट को बरकरार रखना अच्छे से जानती हैं। ऑफ-ड्यूटी ड्रेसिंग के लिए अभिनेत्री की वॉर्डरोब में बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। लाइटवेट ब्रीज़ी कुर्ते, आरामदायक शाॉर्ट पैंट यहां तक कि ढीली-ढाली टी-शर्ट करीना की जिंदगी में एक खास महत्व रखते हैं। इतना ही नहीं अपने लग्ज़री हैंडबैग के बिना बेबो को घर से बाहर निकलना पसंद नहीं है और ऐसा ही कुछ हमें तैमूर अली खान के तीसरे जन्मदिन पार्टी पर देखने को मिला, जहां करीना एक महंगे हैंडबैग के साथ स्पॉट हुईं। एक परफेक्ट बहू हैं दीपिका पादुकोण, सास की गिफ्ट की गई साड़ी का यूं रखा मान

NBT

पिछले 20 दिसंबर को करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान पूरे तीन साल के हो गए है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के स्टार अपने-अपने बच्चों के साथ शामिल हुए थे लेकिन जैसे ही पार्टी में करीना कपूर-सैफ अली खान और तैमूर के साथ पहुंचीं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। जी हां, बर्थडे यूं तो तैमूर का था लेकिन बर्थडे गर्ल उनकी मां करीना लग रही थीं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस पार्टी के लिए करीना ने अपने कपड़ों और पर्स पर इतने पैसे खर्च कर दिए जिसे सुन आपको जरूर झटका लगेगा।

NBT

इस पार्टी के लिए करीना ने ब्लैक बटन-डाउन मोनोटोन प्रिंट पोल्का ड्रेस को पहना था जिसके साथ कमर में वेस्ट स्कार्फ टाई-अप बेल्ट लगी हुई थी। वाइट स्नीकर्स, काले धूप के चश्मे और एक क्लासिक लुई विटन मिनी ट्रंक बैग के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइल किया। हालांकि जब हमने उनके इस लुक के बारे में ज्यादा जानना चाहा तो हमें पता चला उनकी यह ड्रेस zimmermann लेबल की डिज़ाइन की हुई ड्रेस है जिसकी कीमत है करीब 70 हजार रुपए। वहीं हाथ में करीना ने जो लुई विटन मिनी ट्रंक बैग थामा था, उसकी कीमत करीब 3,90,625 रुपए है। करोड़ों की मालकिन होते हुए भी, दोस्त की शादी में पुराने कपड़े पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस

NBT

खैर, करीना बॉलीवुड की बेगम हैं तो उनके ऐसे राजसी शौक होना लाजमी हैं। लेकिन हम तो यहीं कहेंगे कि मोहतरमा अगर आप बिन बैग के भी इस पार्टी में आ जातीं तो आपके पैसे भी बच जाते और लोगों को ऐसी बातें करने का मौका भी नहीं मिलता।

Web Title kareena kapoor khan in a cheery polka dot dress taimur birthday(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here