- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा लेटर
- मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा को स्थगित करने की मांग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा को स्थगित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. उद्धव ठाकरे के इस कदम से उन तमाम मेडिकल छात्रों के चेहरे पर खुशी आ जाएगी जो इस बात की शिकायत कर रहे थे कि वे कोरोना के मरीजों के इलाज और भविष्य की परीक्षा को लेकर काफी परेशान हैं.
कोरोना योद्धाओं की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से इस साल के अंत में राज्य में एमडी और एमएस में नामांकित मेडिकल छात्रों के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन परीक्षा को स्थगित करने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा है.
CM Uddhav Balasaheb Thackeray has written to the Hon’ble PM @narendramodi ji requesting intervention to direct the Medical Council of India to postpone the MD/MS examination till December 2020 as the final year resident doctors are playing a crucial role in fighting this pandemic pic.twitter.com/fur87m2T1Y
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 24, 2020
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
उद्धव ठाकरे ने पीएम से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को टेस्ट को स्थगित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है. ये टेस्ट महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, नासिक द्वारा आयोजित किए जाते हैं.
पत्र में कहा गया है कि अंतिम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर्स जिन्हें इन परीक्षाओं में शामिल होना आवश्यक है, वर्तमान में वे महाराष्ट्र की सभी सरकार और नगर निगम के मेडिकल कॉलेजों में फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
सीएम ने कहा कि इन परीक्षाओं के कारण ऐसे महत्वपूर्व समय में प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी हो जाएगी. ऐसे में मैं आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं. आप दिसंबर 2020 तक एमडी, एमएस परीक्षा स्थगित करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देशित करें. मैं दिसंबर 2020 तक सुपर स्पेशियलिटी की प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित करने का अनुरोध करता हूं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें


