आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर BJP का निशाना, बताया- लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय – Emergency 45 years congress indira gandhi twitter trend bjp

25 जून 1975. भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की यह काली तारीख है. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर 25 जून 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी यानी आपातकाल का ऐलान किया था. आज आपातकाल के ऐलान को 45 साल बीत गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसे लेकर कांग्रेस पर हमेशा हमलावर रहती है.

बीजेपी की ओर से आज एक वीडियो शेयर किया गया, जिसका शीर्षक है- 25 जून 1975, आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय. इसके साथ ही बीजेपी ने एक और ट्वीट किया और लिखा, ‘कांग्रेस की काली करतूत और भारतीय लोकतंत्र के सबसे दुःखद अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठे हर स्वर का हृदय से वंदन.’

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया. ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था, जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधिनायकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की.’

आपातकाल को लेकर ट्विटर पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई जा रही है. #DarkDaysOfEmergency, #Emergency1975HauntsIndia जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here